Last Updated:
गौतम गंभीर और टीम मैनेजमेंट को भले ही अभिषेक की बल्लेबाजी में फाल्ट न दिख रहा हो, मगर भारत के दिग्गज बॉलर आर. अश्विन ने बता दिया है कि आखिर वे गलती कहां कर रहे हैं.
अश्विन ने बताया कि कहां गलती कर रहे अभिषेक शर्मा
टी-20 विश्वकप में अभिषेक का बल्ला अभी तक रनों की बरसात नहीं कर सका है. जिम्बाब्वे के खिलाफ 55 रन की पारी को छोड़ दें तो अभिषेक 15 रन का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए हैं. इसमें भी वह 3 बार जीरो पर आउट हुए हैं. विश्वकप जैसे टूर्नामेंट में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज की ऐसी खराब फॉर्म भारत के लिए बड़ी चिंता का सबब है. बेशक अभिषेक शर्मा मैच विनर खिलाड़ी हैं.
कप्तान सूर्य कुमार यादव का भी यही मानना है, उनका कहना है कि बेशक लड़का फॉर्म में नहीं है, मगर मुझे तो डर उस टीम के लिए लग रहा है, जिसके खिलाफ अभिषेक की फॉर्म वापस आएगी. टीम मैनेजमेंट की ओर से अभिषेक की बल्लेबाजी पर काम किया जा रहा है, मगर कोच गंभीर को शायद वो नजर नहीं आ रहा जो अश्विन ने देख लिया है.
अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन.
अभिषेक शर्मा के पास बैटिंग का बहुत बड़ा फैक्टर है, अभी न्यूजीलैंड के साथ द्विपक्षीय सीरीज में भी अभिषेक ने अच्छी बैटिंग की थी. उसने हेनरी और सेंटनर को खूब पीटा था. वर्ल्डकप में वह नहीं चल पा रहा है. ऐसे में मैं अभिषेक से बात करूंगा, उससे कहूंगा कि मेरे पास प्लान है, तू ज्यादा कोशिश मत कर. मैं कहूंगा कि अभिषेक शर्मा ने आज भी हेडलेस बैटिंग की. उसको ऐसा नहीं करना था. आप हर बॉल को हार्डर हिट नहीं कर सकते, जो अभिषेक कर रहे हैं.
आर. अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल ‘एश की बात’ में कहा कि – मैं अभिषेक शर्मा का बहुत बड़ा फैन हूं, लेकिन वह जिस तरह हेडलेस बैटिंग कर रहा है, वो ठीक नहीं है. उसने विल जैक्स के ओवर में 8 रन मारे. उसका इंटेंट ये था कि मैं ही इस पर 30 रन मारूंगा, कभी-कभी हमें एक दो बॉल छोड़ना चाहिए. खासतौर से तब जब सामने संजू सैमसन बढ़िया खेल रहे हैं. ऐसे में आपको चाहिए कि डिफेंस खेलो और दूसरी तरफ निकल जाओ. आपका मैचअप आएगा और एक ओवर आपको मिलेगा जिसमें आप सामने वाली टीम की बखिया उधेड़ दोगे.
खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव
QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



