Image Slider

होमताजा खबरदेशट्रेनों में जनरल वाले ही नहीं, शूट-बूट वाले ‘लाट साहब’ भी चलते हैं बगैर टिकट

Last Updated:

मध्य रेलवे के मुंबई डिवीजन ने वित्त वर्ष 2025-26 में बिना टिकट यात्रियों से 71.31 करोड़ रुपये वसूले. द्वितीय श्रेणी में सबसे ज्यादा मामले पकड़े गए. एसी लोकल ट्रेनों में भी विशेष अभियान चलाया गया.

ट्रेनों में जनरल वाले ही नहीं, शूट-बूट वाले ‘लाट साहब’ भी चलते हैं बगैर टिकटZoom

बगैर टिकट यात्रियों को पकड़कर जुर्माना वसूला गया.

नई दिल्‍ली. रेलवे बगैर टिकट यात्रियों को पकड़ने के लिए लगातार अभियान चलाता रहता है और ऐसे लोगों पर कार्रवाई करके जुर्माना वसूलता है. इसी दिशा में मध्य रेलवे के मुंबई डिवीजन ने वित्त वर्ष 2025-26 (अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 तक) में बिना टिकट या अनियमित यात्रा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. कुल 16.16 लाख को पकड़कर जुर्माने के रूप में 71.31 करोड़ रुपये वसूले.

पिछले साल की तुलना में मामलों में 2% और वसूली में 4% की बढ़ोतरी हुई है. सबसे ज्यादा अनियमित यात्री द्वितीय श्रेणी (जनरल) डिब्बों में पकड़े गए. यहां 11.68 लाख मामलों से 58.60 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया, जो कुल वसूली का सबसे बड़ा हिस्सा है. प्रथम श्रेणी में 1.46 लाख मामलों से 4.66 करोड़ और एसी लोकल ट्रेनों में सिर्फ 1.10 लाख मामलों से 3.51 करोड़ रुपये वसूले गए. यानी एसी लोकल में बगैर टिकट यात्रा करने वाले सबसे कम हैं.

इसके अलावा मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में किराए के अंतर से 50,809 मामलों में 2.98 करोड़ और बिना बुक किए सामान से 1.40 लाख मामलों में 1.56 करोड़ रुपये वसूले गए.एसी लोकल ट्रेनों में विशेष अभियान चलाया गया. मुंबई मंडल में 94 एसी लोकल ट्रेनें चल रही हैं, जिनमें से 14 हार्बर लाइन पर इस साल शुरू हुईं. एसी में प्रतिदिन औसतन 401 मामले पकड़े गए और 1.27 लाख रुपये वसूले गए. पिछले साल की तुलना में मामलों में 23% और वसूली में 18% की बढ़ोतरी हुई है.

फरवरी 2026 में अकेले 1.65 लाख मामलों से 8.58 करोड़ रुपये वसूले गए. इसमें एसी लोकल से 12,235 मामले और 38.56 लाख, प्रथम श्रेणी से 12,651 मामले और 40.13 लाख, द्वितीय श्रेणी से 1.13 लाख मामले और 6.68 करोड़, किराए अंतर से 16,359 मामले और 99.13 लाख तथा बिना बुक सामान से 10,579 मामले और 12.83 लाख रुपये शामिल हैं. मध्य रेलवे का कहना है कि असली यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक सफर देने के लिए यह अभियान जारी रहेगा. टिकट जांच को और सख्त किया जा रहा है ताकि नियमित यात्री सुविधाजनक सफर कर सकें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||