Last Updated:
India beat England Live: भारतीय टीम आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का लगातार दूसरा फाइनल खेलने के लिए तैयार है. इंग्लैंड के खिलाफ रोमांचक सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने आखिरी बॉल पर जीत हासिल की. अब 8 मार्च को न्यूजीलैंड स…और पढ़ें
इंग्लैंड को हराकर भारत ने टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में बनाई जगह
India beat England Live: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने अपने धमाकेदार खेल से फाइनल तक का सफर तय कर लिया है. गुरुवार 5 मार्च को खेले गए टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को एक रोमांचक मुकाबले में हराकर बाहर किया. भारत ने संजू सैमसन की फिफ्टी और शिवम दुबे की तूफानी पारी के दम पर 7 विकेट पर 253 रन बनाया. जवाब में आखिरी ओवर में इंग्लैंड की टीम 7 विकेट पर 246 रन तक ही पहुंच पाई. भारत ने 7 रन से मैच जीतकर फाइनल का टिकट पक्का किया. 8 मार्च को न्यूजीलैंड की टीम से मुकाबला होगा.
संजू की पारी ने बदला खेल
वेस्टइंडीज के खिलाफ 97 रन की नॉट आउट पारी खेलने वाले संजू सैमसन ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 42 बॉल पर 89 रन की पारी खेली. उन्होंने विकेट गिरने के बाद मैदान पर डटकर गेंदबाजों का सामना किया और 253 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.
बुमराह के ओवर ने पलट दिया खेल
इंग्लैंड ने शुरुआती झटके के बावजूद युवा जैकब बेथेल की शतकीय पारी के दम पर शानदार वापसी की. इंग्लिश के लिए लक्ष्य आसान नजर आ रहा था लेकिन जसप्रीत बुमराह ने 16वें ओवर में आकर आठ रन दिए और फिर अपने अगले ओवर में छह रन देते हुए मैच पलट दिया. शिवम दुबे ने आखिरी ओवर में 30 रन का बचाव कर टीम को जीत तक पहुंचाया.
India beat England Live: प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट की रेस में 8 खिलाड़ी शामिल
आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए शॉटलिस्ट किए गए खिलाड़ियों के नाम का ऐलान कर दिया है. विल जैक्स (इंग्लैंड), साहिबजादा फरहान (पाकिस्तान), लुंगी एंनगिडी (साउथ अफ्रीका), संजू सैमसन (भारत), टिम सिफर्ट (न्यूजीलैंड), शैडली वैन शाल्कविक (यूएसए) रचिन रविंद्र (न्यूजीलैंड) एडन मार्करम (साउथ अफ्रीका)
India beat England Live: संजू की एक और धमाकेदार पारी
भारत ने गुरुवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 253 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था. संजू सैमसन ने लगातार दूसरे मैच में फिफ्टी ठोकी. 42 बॉल पर 7 छक्के और 8 चौके की मदद से 89 रन की यादगार पारी खेल डाली. शिवम दुबे ने 43 जबकि ईशान किशन ने 39 रन की पारी खेली. इंग्लैंड की टीम 246 रन तक ही पहुंच पाई. जैकब बेथल अकेले लड़े और 48 बॉल पर 105 रन बनाए.
India beat England Live: भारत पहुंचा फाइनल में
नमस्कार, भारतीय टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. इंग्लैंड की टीम को टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में गुरुवार 5 मार्च को टीम इंडिया ने आखिरी ओवर में रोमांचक जीत दर्ज की. अब 8 मार्च को टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने लगातार दूसरा खिताब को जीतकर टूर्नामेंट का इतिहास बदलने उतरेगी.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



