Last Updated:
UP Breaking News Today Live Updates: आगरा में प्रेमिका द्वारा जिंदा जलाए गए प्रेमी चांद की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप. प्रयागराज के होलागढ़ में ट्रक हटाने को लेकर विवाद, जिला पंचायत सदस्य समेत 7 पर राइफल से गोली मारने का केस दर्ज. कानपुर में रेलवे रिले रूम में चोरी करने वाले 3 शातिर गिरफ्तार, वहीं बाबूपुरवा में वर्चस्व की जंग का वीडियो वायरल. ललितपुर में शराबियों ने सगे भाइयों पर किया कैंची से हमला. पढ़ें यूपी की बड़ी खबरें.
UP Breaking News Today Live Updates: उत्तर प्रदेश में आज अपराध की खबरों ने प्रदेश को दहला दिया है. आगरा में प्यार का खौफनाक अंत हुआ, जहाँ एक प्रेमिका पर अपने ही प्रेमी को जिंदा जलाने का आरोप लगा और आज इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया. वहीं, प्रयागराज में दबंगों ने सरेआम राइफल से गोलियां बरसाकर सनसनी फैला दी है. कानपुर में रेलवे के शातिर चोरों की गिरफ्तारी और ललितपुर में सगे भाइयों पर जानलेवा हमले की खबर सामने आई है. यूपी की इन तमाम बड़ी और सनसनीखेज खबरों पर बनी हुई है हमारी पैनी नजर.
आगरा: प्रेमिका ने प्रेमी पर केरोसिन डालकर लगाई आग, इलाज के दौरान चांद ने तोड़ा दम
ताजनगरी के शाहगंज क्षेत्र से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां चांद नामक युवक की इलाज के दौरान एसएन मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि बीते 27 फरवरी को चांद की प्रेमिका और उसके घर वालों ने उस पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी थी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है. प्रेम प्रसंग में हुई इस हत्या से इलाके में तनाव का माहौल है.
प्रयागराज: दबंगों का कहर, ट्रक हटाने को लेकर विवाद में युवक को राइफल से मारी गोली
प्रयागराज के गंगानगर जोन के होलागढ़ में दबंगई का एक डराने वाला वीडियो सामने आया है. यहां सड़क पर ट्रक खड़ा करने को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने ट्रक चालक के भाई को दौड़ा-दौड़कर पीटा और राइफल से गोली मार दी. घटना का 26 सेकंड का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें गोलियों की आवाज साफ सुनी जा सकती है. पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य समेत 7 लोगों पर केस दर्ज किया है. एक आरोपी को गिरफ्तार कर दो राइफलें बरामद की गई हैं.
कानपुर: वर्चस्व की जंग में चले तमाचे, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
कानपुर जिले के बाबूपुरवा थाना क्षेत्र के लोको इलाके में दबंगई का ट्रेंड सिर चढ़कर बोल रहा है. यहां कई युवकों ने मिलकर एक युवक की जमकर पिटाई कर दी और उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. वीडियो में युवक सरेआम मारपीट करते दिख रहे हैं. हालांकि, पुलिस अभी इस वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि कर रही है, लेकिन स्थानीय स्तर पर इसे वर्चस्व की लड़ाई बताया जा रहा है.
ललितपुर: शराब के नशे में सगे भाइयों पर कैंची से हमला, बड़े भाई की हालत गंभीर
ललितपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के काला पहाड़ इलाके में देर रात शराबियों ने आतंक मचाया. यहां नशे में धुत कुछ युवकों ने दो सगे भाइयों पर कैंची से जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है.
कानपुर आरपीएफ की बड़ी कामयाबी: रेलवे रिले रूम से केबल चोरी करने वाले 3 शातिर गिरफ्तार
कानपुर-लखनऊ रेल मार्ग पर केबल चोरी करने वाले गैंग का आरपीएफ ने पर्दाफाश किया है. शातिरों ने जयपुरिया फाटक के पास RH4 रिले रूम का ताला तोड़कर कीमती केबल और TRU बॉक्स चोरी किए थे. आरपीएफ और क्राइम ब्रांच ने 16 सीसीटीवी कैमरों की मदद से महज 9 घंटे में तीन आरोपियों (नजमुल, शाह आलम और सफुल) को दबोच लिया. इनके पास से चोरी का माल बरामद हुआ है.
About the Author
राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



