Image Slider

अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: Sharukh Khan

Updated Wed, 04 Mar 2026 06:26 PM IST

दिल्ली के सदर बाज़ार में एक दुकान में आग लग गई। मौके पर करीब 14 गाड़ियां मौजूद हैं। आग लगने की खबर शाम करीब 4.30 बजे मिली। दिल्ली फायर सर्विसेज के कर्मचारी आग पर काबू पाने में जुटे हैं।


Breaking News
– फोटो : Amar Ujala



विस्तार

दिल्ली के सदर बाजार में एक दुकान में बुधवार शाम को भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना शाम करीब 4.30 बजे दिल्ली फायर सर्विसेज को मिली। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर रवाना हो गईं।

Trending Videos

आग इतनी भयंकर थी कि उसकी लपटें दूर से दिखाई दे रही थीं। आग पर काबू पाने के लिए कुल करीब 14 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दिल्ली फायर सर्विसेज के कर्मचारी आग बुझाने के काम में पूरी मुस्तैदी से जुटे हुए हैं। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। दुकान में रखा सामान जलकर खाक हो गया है। आसपास की दुकानों को भी एहतियातन खाली कराया गया है। किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। अग्निशमन अभियान अभी भी जारी है।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||