दिल्ली पुलिस में भारी फेरबदल हुआ है। दिल्ली के उप-राज्यपाल ने 70 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। 1994 बैच के सीनियर आईपीएस ऑफिसर आनंद मोहन को डीजी तिहाड़ जेल बनाया गया। 1991 बैच के आईपीएस ऑफिसर वीरेंद्र सिंह को डीजी होम गार्ड बनाया गया। 1997 बैच के आईपीएस ऑफिसर सुरेंदर सिंह को डीजी सिविल डिफेंस बनाया गया।
आईपीएस ऑफिसर धीरज कुमार और अभिषेक धनिया को क्राइम ब्रांच में पोस्ट किया गया है, जबकि मोनिका भारद्वाज को आईएफएसओ यूनिट में भेजा गया है। एस के त्यागी और विजयंता आर्य को ट्रैफिक विंग में पोस्ट किया गया है। जिला लेवल की पोस्टिंग में आईपीएस शशांक जायसवाल को डीसीपी रोहिणी, डीसीपी मेट्रो कुशल पाल को डीसीपी द्वारका, आर पी मीणा को डीसीपी शाहदरा और डीसीपी बाहरी सचिन शर्मा को डीसीपी नई दिल्ली के तौर पर चार्ज दिया गया है।
स्पेशल यूनिट्स में भी फेरबदल किया गया है। डीसपी दक्षिण जिला अंकित चौहान को स्पेशल ब्रांच, डीसीपी द्वारका अंकित सिंह को विजिलेंस और डीसीपी रवि कुमार सिंह को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त इकोनॉमिक ऑफेंस विंग में पोस्ट किया गया है।
प्रमुख पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर की लिस्ट
- आनंद मोहन – डीजी जेल
- एसएस यादव – डीजी सिविल डिफेंस
- एसके जैन – पुलिस कमिश्नर के ओएसडी
- विजय कुमार -संयुक्त पुलिस आयुक्त सदर्न रेंज
- किमे कामिंग – एपी
- एमएन तिवारी-लाइसेंसिंग
- धीरज कुमार – क्राइम
- मोनिका भारद्वाज -आईएफएसओ
- एसके त्यागी – ट्रैफिक
- अभिषेक धानिया – क्राइम
- विजयंता आर्य – ट्रैफिक
- शशांक जायसवाल- रोहिणी
- कुशल पाल साहब – द्वारका
- आरपी मीना- शाहदरा
- रोहित राजबीर-सेंट्रल
- अनंत मित्तल- साउथ
- राजीव रावल-पूर्वी
- सचिन शर्मा – नई दिल्ली
- विक्रम मीना- आउटर दिल्ली
- अंकित चौहान- स्पेशल ब्रांच
- अंकित सिंह- विजिलेंस
- वीरेंद्र चहल-डीजी होम गार्ड्स
- राहुल अलवाल- डीसीपी क्राइम
- भीष्म सिंह- अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, पीएण्डएल
- रवि कुमार सिंह- अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, ईओडब्ल्यू
- मोहम्मद अली -जीए
- राकेश पवारिया- सिक्योरिटी
- हरेंद्र सिंह- सिक्योरिटी
- निधिन वलसन- टेक्नोलॉजी
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



