Image Slider

होली समारोह के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बुधवार को दिल्ली में 15,000 से अधिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा। शराब पीकर गाड़ी चलाने तथा मोटरसाइकिल से स्टंट रोकने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए संवेदनशील स्थानों, प्रमुख चौराहों, बाजारों और आवासीय क्षेत्रों में टीमें तैनात की जाएंगी। पुलिस ने जबरदस्ती रंग लगाने से बचने और सार्वजनिक स्थानों पर उपद्रव नहीं करने की अपील की है। जिला पुलिस, यातायात कर्मियों और पीसीआर इकाइयों सहित पुलिसकर्मी पूरे शहर में गहन गश्त करेंगे। शराब पीकर या लापरवाही से वाहन चलाने और मोटरसाइकिल से खतरनाक स्टंट करने पर अंकुश के लिए विशेष जांच अभियान चलाए जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि प्रमुख सड़कों पर नाके लगाए जाएंगे।

रॉन्ग साइड वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी एफआईआर होगी। सीसीटीवी कैमरों से भी विशेष नजर रखी जाएगी। पीसीआर कॉल पर त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है।

नाबालिग ने वाहन चलाया तो रजिस्टर्ड मालिक के खिलाफ कार्रवाई होगी

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) दिनेश कुमार गुप्ता ने कहा नाबालिग या बिना अनुमति के गाड़ी चलाते हुए पकड़े गए तो वाहन के रजिस्टर्ड मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पैदल चलने वालों और गाड़ी चलाने वालों की सुरक्षा पक्का करने के लिए पूरे इंतज़ाम किए गए हैं। गुप्ता ने चेतावनी दी कि सोशल मीडिया पर बताए गए नियमों को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।

होली के हुडदंग के दौरान शराब पीकर नशे में खतरनाक तरीके से वाहन चलाया तो दिल्ली ट्रैफिक पुलिस एफआईआर दर्ज कर सकती है। दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि बड़ी होली के दिन यानी दुलेंडी को हुडदंगियों को पकड़ने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस 140 चौराहों और प्रमुख मार्गों पर चेकिंग पॉइंट बनाएगी।  एल्कोमीटर (शराब मापने वाला यंत्र) के साथ पूरी दिल्ली में 70 ट्रैफिक पुलिस की टीमें तैनात की जाएंगी।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने बताया कि शराब पीकर खतरनाक ढंग के वाहन चलाने वालों के चालान के अलावा प्राथमिकी भी दर्ज की जा सकती है। हालांकि उस समय की परिस्थितियों देखकर निर्णय लेंगे।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||