Last Updated:
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में आज होली के दिन साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाना है. भारत में आज होली का त्योहार मनाया जा रहा है. टीम इंडिया ने अब तक वर्ल्ड कप में होली के दिन मैच खेलते हुए एक ही टीम को दो बार हराया है.
होली के दिन भारत ने दो बार वेस्टइंडीज को वर्ल्ड कप में हराया है.
वैसे हर साल होली के आस-पास भारतीय टीम के खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग में व्यस्त होते हैं. टीम इंडिया के साथ ऐसा दो बार हुआ है, जब होली वाले दिन खिलाड़ियों को मैच खेलने उतरना पड़ा. संयोग से ये दोनों मुकाबले आईसीसी वर्ल्ड कप के दौरान हुए थे. कमाल की बात ये कि जो मुकाबले खेले गए इसमें विरोधी टीम दोनों ही बार वेस्टइंडीज थी.
पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह
2011 वर्ल्ड कप:
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में युवराज सिंह के यादगार ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर भारत ने 2011 का वर्ल्ड कप जीता था. भारत ने खिताबी मुकाबले में श्रीलंका को मात देकर दूसरी बार वनडे वर्ल्ड कप जीता था. टूर्नामेंट के दौरान भारत ने होली के दिन 20 मार्च को ग्रुप बी में वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच खेला था. इस मुकाबले को भारतीय टीम ने 80 रन से जीता था. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 268 रन बनाए थे. जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 188 रन पर ही सिमट गई. युवराज सिंह ने पहले 113 रन की पारी खेली और फिर दो विकेट भी चटकाए. उनको मैन ऑफ द मैच चुना गया था.
2015 वर्ल्ड कप:
साल 2015 का वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेला गया था. 6 मार्च को होली के दिन भारत और वेस्टइंडीज की टीमें पूल बी का मुकाबला खेलने उतरी. इस मुकाबले को 65 गेंद पहले ही चार विकेट से अपने नाम कर लिया था. वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 182 रन बनाए थे जिसे टीम इंडिया ने छह विकेट हासिल किया था. तीन विकेट लेने वाले मोहम्मद शमी मैन ऑफ द मैच रहे.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



