Railway News : आरोप है कि क्रू कंट्रोलर और चीफ क्रू कंट्रोलर स्तर पर उनकी गुहार को गंभीरता से नहीं लिया गया. कर्मचारी संगठनों, विशेषकर All India Loco Running Staff Association (AILRSA) ने इसे कर्मचारी के आत्मसम्मान के खिलाफ बताते हुए कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है
पाइल्स सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने आराम की सलाह दी थी.
जानकारी के अनुसार, राजेश मीणा ने 22 फरवरी को सर्जरी कराई थी. डॉक्टर ने उन्हें आराम की सलाह देते हुए निर्धारित अवधि की छुट्टी दी थी. अवकाश खत्म होने के बाद भी घाव पूरी तरह ठीक नहीं हुआ था, इसलिए उन्होंने रेलवे हेल्थ यूनिट से छुट्टी बढ़ाने का अनुरोध किया. मेडिकल जांच में स्थिति गंभीर पाए जाने के बाद ‘सिक मेमो’ की प्रक्रिया पूरी करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति आवश्यक बताई गई.
लाइव हिंदुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार, आरोप है कि क्रू कंट्रोलर और चीफ क्रू कंट्रोलर स्तर पर उनकी गुहार को गंभीरता से नहीं लिया गया. कर्मचारी संगठनों, विशेषकर All India Loco Running Staff Association (AILRSA) ने इसे कर्मचारी के आत्मसम्मान के खिलाफ बताते हुए कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है. संगठन का कहना है कि मेडिकल दस्तावेज और रिपोर्ट दिखाने के बावजूद छुट्टी देने में देरी की गई, जिससे कर्मचारी को मानसिक पीड़ा झेलनी पड़ी.
श्रम कानून विशेषज्ञों के अनुसार, मेडिकल आधार पर अवकाश कर्मचारी का वैधानिक अधिकार है और ऐसी परिस्थितियों में प्रशासन को संवेदनशील रुख अपनाना चाहिए. फिलहाल मामले में विभागीय स्तर पर जांच और स्पष्टीकरण की मांग उठ रही है.
About the Author
Senior Assistant Editor in News18 Hindi with the responsibility of Regional Head (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Bihar, Jharkhand, Rajasthan, Madhya Pradesh, Chhattisgarh, Himachal Pradesh, Haryana). Active in jou…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



