Bahraich News: केले के वेस्टेज तने से विभिन्न सामग्री को बनाने के लिए सबसे पहले केले के तने से पतले-पतले रेसे निकाले जाते हैं और फिर इन रेसों को सुखाकर गुंथकर तरह-तरह की सामग्री बना ली जाती है, जिसकी कीमत मेहनत और आकर पर निर्भर करती है.
आखिर महिलाएं कैसे करती हैं तैयार
तेजवापुर ब्लॉक के ब्लॉक मिशन मैनेजर संतोष कुमार ने लोकल 18 की टीम से खास बातचीत करते हुए बताया कि केले के वेस्टेज तने से विभिन्न सामग्री को बनाने के लिए सबसे पहले केले के तने से पतले-पतले रेसे निकाले जाते हैं और फिर इन रेसों को सुखाकर गुंथकर तरह-तरह की सामग्री बना ली जाती है, जिसकी कीमत मेहनत और आकर पर निर्भर करती है.
काफी मजबूत और टिकाऊ
केले से बने हुए प्रोडक्ट की खासियत की बात करें, तो या नेचुरल होते हैं और काफी टिकाऊ होते हैं. इसके साथ यह पर्यावरण को भी नुकसान नहीं पहुंचते हैं. अंत में खराब होते-होते भी यह मिट्टी में मिल जाते हैं. जबकि आजकल आने वाले प्लास्टिक के बैग वातावरण को काफी प्रदूषित भी करते हैं. इसके अलावा केले के वेस्टेज तने को फेंकने के बजाय काम में ले लेने से भी आसपास गंदगी होने से बच जाती है.
कीमत और लेने का स्थान
केले के तने से बनी हुई सामग्री की कीमत की बात करें, तो इसकी शुरुआती कीमत लगभग 100 रुपए से शुरू होकर हजारों रुपए तक जाती है. जिस तरह जिसमें समय लगता है, उस हिसाब से उसका मूल्य निर्धारण किया जाता है. इसको और ज्यादा मनमोहन सुंदर बनाने के लिए इसमें कुछ बनावटी फूल-मोती आदि लगाए जाते हैं. इससे यह देखने में और भी ज्यादा खूबसूरत लगता है.
इसको लेने के लिए आपको विकासखंड तेजवापुर जाना पड़ेगा, जहां पर आपको समूह की महिलाओं द्वारा बनाए जाने वाला यह खास प्रोडक्ट आसानी से मिल जाएगा. इसको लेकर आप अपने घर की शोभा बढ़ाने के साथ-साथ बाजार में बैग की तरह लाने और ले जाने का काम भी कर सकते हैं.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



