Image Slider

होमताजा खबरcareerरेलवे में 22000 नौकरियां, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, करें अप्‍लाई

Last Updated:

RRB Group D recruitment 2026: भारतीय रेलवे में ग्रुप डी के पदों पर लगभग 22000 भर्तियां निकली हैं. इन पदों पर आवेदन करने वालों के लिए एक बड़ी राहत मिली है. रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 में आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है. उम्‍मीदवार अब 9 मार्च तक अप्लाई कर सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

रेलवे में 22000 नौकरियां, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, करें अप्‍लाई Zoom

RRB Group D Vacancy 2026, indian railway, Indian Railways: भारतीय रेलवे में भर्तियां.

RRB Group D recruitment 2026: रेलवे में ग्रुप डी के पदों पर भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों युवाओं के लिए अच्छी खबर है.रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने 21,997 पदों की इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है.पहले आवेदन की आखिरी तारीख 2 मार्च 2026 थी, लेकिन अब उम्मीदवार 9 मार्च 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं. साथ ही आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 4 मार्च 2026से बढ़ाकर 11 मार्च 2026 कर दी गई है.जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है उन्हें एक हफ्ते का अतिरिक्त समय मिल गया है.

आवेदन में करेक्शन का नया शेड्यूल

अगर आपने फॉर्म भर लिया है और उसमें कोई गलती सुधारनी है तो अब करेक्शन विंडो का समय भी बदल दिया गया है. पहले यह 5 मार्च से 14 मार्च 2026 तक थी, लेकिन अब यह 12 मार्च से 21 मार्च 2026 तक चलेगी. ध्यान रखें कि एक बार जो रेलवे जोन चुन लिया है उसे बाद में बदला नहीं जा सकेगा इसलिए जोन चुनते समय बहुत सोच-समझकर फैसला लें.

एक फॉर्म में कई पदों के लिए आवेदन 

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि एक उम्मीदवार केवल एक रेलवे जोन के लिए आवेदन कर सकता है. अगर एक से अधिक जोन के लिए फॉर्म भरा गया तो सभी आवेदन रिजेक्ट कर दिए जाएंगे, लेकिन अच्छी बात यह है कि एक ही फॉर्म में आप कई पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. फॉर्म भरते समय आपको विभिन्न पदों की प्राथमिकता देनी होगी. अलग-अलग फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है.ऐसा करने से फॉर्म रिजेक्ट हो जाएगा.

जरूरी डॉक्यूमेंट्स क्या-क्या अपलोड करने होंगे

  • आवेदन करते समय आपको ये डॉक्यूमेंट्स स्कैन करके अपलोड करने होंगे:
  • पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर
  • शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण (10वीं का सर्टिफिकेट या ITI सर्टिफिकेट)
  • सरकारी आईडी प्रूफ (आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि)
  • कैटेगरी सर्टिफिकेट (SC/ST/OBC/EWS के लिए, अगर लागू हो)
  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र (PwBD के लिए, अगर लागू हो)

अप्लाई करने की नई तारीखें

  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि:9 मार्च 2026 (रात 11:59 बजे तक)
  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि:11 मार्च 2026(रात 11:59 बजे तक)
  • आवेदन फॉर्म में सुधार (मॉडिफिकेशन) की विंडो:12 मार्च से 21 मार्च 2026(रात 11:59 बजे तक)
  • योग्य स्क्राइब उम्मीदवारों के लिए स्क्राइब डिटेल्स देने की अवधि:22 मार्च से 26 मार्च 2026

सबसे ज्यादा वैकेंसी किस जोन में?

  • इस भर्ती में सबसे ज्यादा पद नॉर्दर्न रेलवे (चंडीगढ़/नई दिल्ली)में हैं.यहां पर कुल 3,537 पद हैं. इनमें अनारक्षित (UR)के 1,437,SC के 530, ST के 266, OBC के 956 और EWS के 348 पद शामिल हैं. अन्य बड़े जोन में वैकेंसी इस प्रकार हैं:
  • वेस्टर्न रेलवे (मुंबई): 3,148 पद
  • सेंट्रल रेलवे (मुंबई): 2,012 पद
  • नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे (गुवाहाटी): 1,776 पद

इस बार इस भर्ती में करोड़ से भी ज्यादा आवेदन आने की उम्मीद है इसलिए जो भी अप्लाई करना चाहते हैं उन्हें जल्द से जल्द ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाकर फॉर्म भर लेना चाहिए.ये रेलवे की सबसे बड़ी भर्तियों में से एक है. अच्छे से तैयारी करके अप्लाई करें और फॉर्म में कोई गलती न होने दें.

About the Author

authorimg

Dhiraj Raiअसिस्टेंट एडिटर

न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. न्‍यूज 18 में एजुकेशन, करियर, सक्‍सेस स्‍टोरी की खबरों पर. करीब 15 साल से अधिक मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व …और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||