Image Slider

  • Hindi News
  • National
  • Iran Israel War Impact LIVE Updates; India Pakistan | PM Narendra Modi Kashmir
नई दिल्ली4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इजराइल-ईरान जंग का आज चौथा दिन है। राहत की बात यह रही कि सोमवार देर रात UAE में फंसे भारतीय लौट आए। उन्हें लेकर दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरु 4 फ्लाइट पहुंचीं।

मिडिल ईस्ट के हालात और खामेनेई की मौत के बाद दुनियाभर में प्रदर्शन हो रहे हैं। भारत में भी कश्मीर से लेकर कोच्चि तक शिया समुदाय ने प्रदर्शन किए।

कश्मीर में पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को तितर-बितर करना पड़ा। हालांकि भारत सरकार ने सभी राज्यों को भड़काऊ भाषणों के लिए अलर्ट रहने के लिए कहा है।

इधर, एविएशन कंपनी इं​डिगो 3 मार्च को सऊदी अरब के जेद्दा से हैदराबाद, मुंबई, दिल्ली और अहमदाबाद के ​लिए 10 स्पेशल राहत उड़ानें चलाएगी।

वहीं, एअर इंडिया एक्सप्रेस मस्कट के लिए उड़ान शुरू कर रही है। इस बीच, अबू धाबी की एतिहाद, दुबई की एमीरात और फ्लाईदुबई ने चुनिंदा उड़ानें शुरू कर दी हैं।

अबू धाबी एयरपोर्ट से एतिहाद की 15 उड़ानें इस्लामाबाद, पेरिस, एम्सटर्डम, मुंबई, का​हिरा, लंदन के लिए रवाना हुईं।

पहले एक तस्वीर राहत की…

अबू धाबी से एक भारतीय परिवार के सुरक्षित दिल्ली पहुंचने पर परिजन ने राहत की सांस ली।

अबू धाबी से एक भारतीय परिवार के सुरक्षित दिल्ली पहुंचने पर परिजन ने राहत की सांस ली।

पीएम मोदी की 48 घंटे में 5 प्रमुख राष्ट्राध्यक्षों से हालात पर चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों की सुरक्षा को लेकर पिछले 48 घंटों में खाड़ी देशों के कई प्रमुखों से बात की। सबसे पहले उन्होंने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बात की। हवाई हमलों और भारतीय समुदाय की सुरक्षा पर चर्चा की।

इनके अलावा बहरीन के किंग हमाद ​बिन अल खलीफा, सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद ​बिन सलमान और जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला बिन अल-हुसैन से फोन पर बात की। पीएम ने इन सभी देशों के नेताओं से कठिन घड़ी में साथ देने की बात कही।

कश्मीर में सबसे ज्यादा प्रदर्शन, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

जम्मू-कश्मीर में लगातार दूसरे दिन ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर विरोध प्रदर्शन हुए। श्रीनगर के बेमिना इलाके में सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस भी छोड़ी। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया। शोपियां, बारामूला, बांदीपोरा में लोगों ने बाजार बंद रखा।

खामेनेई की मौत पर कश्मीर में सबसे ज्यादा प्रदर्शन, 5 तस्वीरें…

कश्मीर के कुछ हिस्सों में लोगों की आवाजाही पर कड़ी पाबंदियां हैं, लेकिन फिर भी विरोध प्रदर्शन हो रहा है।

कश्मीर के कुछ हिस्सों में लोगों की आवाजाही पर कड़ी पाबंदियां हैं, लेकिन फिर भी विरोध प्रदर्शन हो रहा है।

श्रीनगर में महिलाओं को रैली लेकर आगे बढ़ने से रोका तो वे सड़क पर बैठ गईं।

श्रीनगर में महिलाओं को रैली लेकर आगे बढ़ने से रोका तो वे सड़क पर बैठ गईं।

श्रीनगर में सड़कों पर उतरी महिलाएं सुरक्षा बलों से बहस करती दिखाई दीं।

श्रीनगर में सड़कों पर उतरी महिलाएं सुरक्षा बलों से बहस करती दिखाई दीं।

पुलवामा में खामेनेई की हत्या के विरोध में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने गंगू से विरोध मार्च निकाला।

पुलवामा में खामेनेई की हत्या के विरोध में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने गंगू से विरोध मार्च निकाला।

श्रीनगर में प्रदर्शन कर रहे लोगों को रोकने आंसू गैस के गोले छोड़े गए।

श्रीनगर में प्रदर्शन कर रहे लोगों को रोकने आंसू गैस के गोले छोड़े गए।

इजराइल-ईरान जंग का देश-दुनिया पर असर जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोनिया गांधी बोलीं- खामेनेई की हत्या पर मोदी की चुप्पी न्यूट्रल नहीं बल्कि सरेंडर

कांग्रेस पार्लियामेंट्री पार्टी की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने मंगलवार को मोदी सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की टारगेटेड हत्या पर उनकी चुप्पी न्यूट्रल नहीं बल्कि सरेंडर है। यह रवैया भारत की फॉरेन पॉलिसी की दिशा और क्रेडिबिलिटी पर शक पैदा करता है।

पूर्व कांग्रेस प्रेसिडेंट ने यह भी मांग की कि जब बजट सेशन के दूसरे हिस्से के लिए पार्लियामेंट फिर से शुरू हो, तो इंटरनेशनल ऑर्डर के टूटने पर सरकार की परेशान करने वाली चुप्पी पर खुलकर और बिना किसी टालमटोल के बहस होनी चाहिए।

30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दोहा में भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी

कतर के दोहा में भारतीय दूतावास ने X पर पोस्ट किया, “भारतीय समुदाय से अनुरोध है कि वे कतर के अधिकारियों के ऑफिशियल चैनलों के जरिए जारी की गई खबरों और गाइडलाइंस को ध्यान से फॉलो करें। निवासियों को सलाह दी जाती है कि वे बहुत जरूरी होने पर ही बाहर जाएं। सभी भारतीय नागरिकों से इन निर्देशों का सख्ती से पालन करने का आग्रह किया जाता है। कतर सिविल एविएशन अथॉरिटी ने कन्फर्म किया है कि कतर का एयरस्पेस बंद है इसलिए हमाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ऑपरेशन रोक दिए गए हैं। अथॉरिटी जब एयरस्पेस को सुरक्षित रूप से फिर से खोलने की घोषणा करेगी तो फ्लाइट शुरू हो जाएंगी। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे एयरपोर्ट पर न जाएं और लेटेस्ट अपडेट के लिए अपनी-अपनी एयरलाइन से संपर्क करें…”

37 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

विरोध प्रदर्शन को लेकर भारत सरकार अलर्ट

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते संघर्ष को देखते हुए भारत सरकार सतर्क हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 28 फरवरी को सभी राज्यों को पत्र लिखकर एहतियात बरतने को कहा है। सरकार को आशंका है कि विदेश की घटनाओं का असर भारत में सांप्रदायिक तनाव के रूप में दिख सकता है। राज्यों को धार्मिक कार्यक्रमों और सभाओं में दिए जाने वाले भाषणों पर नजर रखने और भड़काऊ बयान पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

खबरें और भी हैं…

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||