Image Slider

होमफोटोlifestyleइस होली को बनाइए खास, राजदरी और देवदरी जलप्रपात घूम आइए, बजट भी कम, मौज भी डबल

Last Updated:

Tourist Spot: क्या आपने कभी ऐसा जलप्रपात देखा है, जो घने जंगलों और पहाड़ियों के बीच छिपा हो. राजदरी-देवदरी जलप्रपात, चंद्रप्रभा वन्यजीव विहार के पास प्रकृति का ऐसा अद्भुत नजारा पेश करता है, जिसे देखकर हर सैलानी मंत्रमुग्ध हो जाता है.

पिकनिक स्पॉट

होली की छुट्टियों में अगर आप दोस्तों के साथ किसी ऐसी जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं, जहां कम बजट में प्रकृति की गोद में सुकून और रोमांच दोनों मिल जाए, तो राजदरी-देवदरी जलप्रपात आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है. घने जंगलों और ऊंची पहाड़ियों के बीच छिपा यह खूबसूरत जलप्रपात हर साल हजारों सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करता है.

पिकनिक स्पॉट

यह जलप्रपात चकिया–नौगढ़ मार्ग पर स्थित है और चंद्रप्रभा वन्यजीव विहार की सीमा से लगभग 2 किलोमीटर पूर्व दिशा में पड़ता है. जनपद चंदौली में इन दिनों हल्की गुलाबी ठंड और खिली धूप के बीच यहां की प्राकृतिक सुंदरता अपने चरम पर है. पहाड़ियों से वेग के साथ नीचे गिरता दूधिया पानी, चारों ओर फैली हरियाली और स्वच्छ वातावरण मिलकर ऐसा दृश्य रचते हैं, जिसे देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो जाता है.

पिकनिक स्पॉट

फरवरी और मार्च के महीनों में जब पहाड़ों से पानी पूरे वेग के साथ नीचे गिरता है, तब इस जलप्रपात की छटा और भी मनमोहक हो जाती है. पानी की गर्जना, पक्षियों की चहचहाहट और ठंडी हवा का स्पर्श यहां आने वाले पर्यटकों को एक अलग ही दुनिया का अहसास कराता है. रोजमर्रा की भागदौड़ और शोरगुल से दूर यह स्थान प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

पिकनिक स्पॉट

परीक्षाओं और होली की छुट्टियों के चलते इन दिनों यहां पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. चकिया क्षेत्र के अलावा मुगलसराय, चंदौली, वाराणसी, सोनभद्र और मिर्जापुर से बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंच रहे हैं. इतना ही नहीं, बिहार के कैमूर, बक्सर और रोहतास जिलों से भी पर्यटक इस प्राकृतिक धरोहर का दीदार करने आते हैं. विदेशी सैलानी भी इस क्षेत्र की सुंदरता से प्रभावित होकर यहां का रुख कर रहे हैं.

पिकनिक स्पॉट

पर्यटक यहां पूरे दिन जलप्रपात के पास बैठकर पिकनिक मनाते हैं, दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताते हैं और अपने मोबाइल व कैमरों में इस खूबसूरत नजारे को कैद कर यादगार बनाते हैं. शांत, स्वच्छ और हरियाली से भरपूर वातावरण में कुछ सुकून भरे पल बिताने के लिए यह जगह आदर्श मानी जाती है. खास बात यह है कि यहां घूमने में ज्यादा खर्च भी नहीं आता, इसलिए यह बजट फ्रेंडली पिकनिक स्पॉट के रूप में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है.

पिकनिक स्पॉट

चंद्रप्रभा वन्य जीव अभयारण्य के रेंजर अखिलेश दुबे ने बताया कि यह क्षेत्र वन्यजीव अभयारण्य घोषित है, इसलिए यहां आग जलाने, भोजन पकाने, तेज हॉर्न बजाने और अन्य हानिकारक गतिविधियों पर सख्त प्रतिबंध लगाया गया है. इन नियमों का उद्देश्य जंगल और वन्य जीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है. पर्यटक भी नियमों का पालन करते हुए प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले रहे हैं.

पिकनिक स्पॉट

वन विभाग ने यहां पर्यटकों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं और इसे ईको टूरिज्म के तहत विकसित किया जा रहा है. भविष्य में यहां स्काई ग्लास पुल, जिप लाइनिंग, इको हट और योग स्थल जैसी सुविधाएं भी जोड़ी जाएंगी. इन सुविधाओं के शुरू होने से जहां पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी, वहीं स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे.

पिकनिक स्पॉट

अगर आप भी इस होली पर कुछ अलग और यादगार अनुभव करना चाहते हैं, तो राजदरी-देवदरी जलप्रपात की सैर जरूर करें. कम खर्च में दोगुना आनंद और प्रकृति के बीच सुकून भरे पल. यही है इस खूबसूरत पिकनिक स्पॉट की असली पहचान.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||