Petrol Diesel Price Varanasi: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध से वैश्विक तेल बाजार में हलचल है, लेकिन वाराणसी में पेट्रोल 95.23 और डीजल 88.50 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर हैं. भारत 85% कच्चा तेल आयात करता है, जो होर्मुज स्ट्रेट से होकर आता है. आपूर्ति प्रभावित होने पर आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल महंगे हो सकते हैं.
विजया स्थित पेट्रोल पंप के मैनेजर सुभाष चन्द्र ने बताया कि वैसे तो तेल कंपनियां हर रोज पेट्रोल-डीजल के रेट तय करती हैं, लेकिन आज कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है.आपूर्ति भी फिलहाल पहले जैसी ही है. आगे क्या होगा ये तो सरकार और तेल कंपनियां तय करेंगी.
पेट्रोल की कीमतें बढ़ने से दूसरी चीजों पर भी पड़ेगा असर
पेट्रोल लेने आये ज्योति प्रकाश ने बताया कि यदि युद्ध लंबा चला तो पेट्रोल डीजल पर इसका असर पड़ेगा और निश्चित रूप से पेट्रोल की कीमतें बढेंगी. जिसका खामियाजा आम आदमी को ही भुगतना पड़ेगा. पेट्रोल की कीमतें जैसे ही बढेंगी वैसे दूसरी जरूरत के चींजों पर भी उसका असर पड़ेगा और महंगाई भी बढ़ेगी. वहीं सौरभ ने बताया कि आज भले ही पेट्रोल की कीमतें नहीं बढ़ी हैं, लेकिन युद्ध जैसे जैसे तेज होगा फिर आपूर्ति बाधित होगी और तब पेट्रोल-डीजल के दाम भी बढ़ेंगे. सरकार और तेल कंपनियों को इसके लिए तैयार रहना चाहिए, ताकि आम आदमी पर इसका बहुत असर न पड़े.
भारत 85 फीसदी तेल करता है आयात
जानकारी के मुताबिक इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमला तेज कर दिया है. इस युद्ध से वैश्विक तेल बाजार में हड़कंप मचा है. क्रूड ऑयल की कीमतें भी बढ़ने लगी है. भारत भी अपने जरूरत का 85 फीसदी कच्चा तेल आयात करता है. यह तेल खाड़ी देशों से आयात किये जाते हैं. यह तेल होर्मुज स्ट्रेट से गुजरता है. फिलहाल इस युद्ध के कारण होर्मुज की खाड़ी को बंद कर दिया गया है. एक आकंड़े के अनुसार दुनिया की 20 फीसदी क्रूड सप्लाई यहीं से गुजरती है. यही वजह है कि इससे कच्चे तेल की कीमत में भारी उछाल आने की संभावना है.
About the Author
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



