Image Slider

होमफोटोlifestyleनीम के पत्तों का सेवन करने वाले हो जाएं सावधान, लिवर-किडनी के लिए है खतरनाक

Last Updated:

नीम के पत्ते स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माने जाते हैं, लेकिन इनका अधिक या गलत सेवन हानिकारक हो सकता है. गर्भवती महिलाओं, छोटे बच्चों, लो ब्लड शुगर तथा लिवर या किडनी रोगियों को इसका उपयोग सावधानी से करना चाहिए. ज्यादा मात्रा में सेवन करने से पेट में जलन, मरोड़, एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती हैं. कुछ मामलों में यह प्रजनन क्षमता पर भी नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है, इसलिए उपयोग से पहले चिकित्सकीय सलाह लेना बेहतर है.

 Moradabad news, hindi news, up news, local news, मुरादाबाद समाचार, हिंदी समाचार, लोकल समाचार, यूपी समाचार।

नीम के पत्ते स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद हैं. लेकिन यह गर्भवती/स्तनपान कराने वाली महिलाओं, छोटे बच्चों, कम ब्लड प्रेशर वाले लोग, और सर्जरी कराने जा रहे मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं. अधिक सेवन से लिवर, किडनी, और पेट की समस्याएं हो सकती हैं.

Moradabad news, hindi news, up news, local news, मुरादाबाद समाचार, हिंदी समाचार, लोकल समाचार, यूपी समाचार।

डॉक्टर रवि आर्य ने बताया कि गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को नीम के पत्ते या इसके किसी भी उत्पाद (तेलरस) का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह गर्भपात का कारण बन सकता है और दूध उत्पादन पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है. इसके सेवन से गर्भस्थ या नवजात शिशु को नुकसान पहुँच सकता है.

Moradabad news, hindi news, up news, local news, मुरादाबाद समाचार, हिंदी समाचार, लोकल समाचार, यूपी समाचार।

नीम का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है. लेकिन यह ब्लड शुगर को बहुत ज्यादा कम भी कर सकता है. इसलिए, डायबिटीज की दवा लेने वालों को नीम का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए. सावधानी बरतें और अपने ब्लड शुगर लेवल को नियमित रूप से जांचें.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Moradabad news, hindi news, up news, local news, मुरादाबाद समाचार, हिंदी समाचार, लोकल समाचार, यूपी समाचार।

नीम के पत्तो का लंबे समय तक और अत्यधिक सेवन करने से किडनी और लीवर पर दबाव पड़ सकता है. जिससे वे डैमेज हो सकते हैं. नीम में मौजूद कुछ तत्व किडनी और लीवर के लिए हानिकारक हो सकते हैं. इसलिए, नीम का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें और इसकी मात्रा का ध्यान रखे.

Moradabad news, hindi news, up news, local news, मुरादाबाद समाचार, हिंदी समाचार, लोकल समाचार, यूपी समाचार।

छोटे बच्चों के लिए नीम के पत्ते या उनका तेल बहुत नुकसानदायक और खतरनाक हो सकता है. बच्चों का पाचन तंत्र संवेदनशील होता है और नीम की कड़वाहट व तेज प्रभाव से उन्हें उल्टीदस्तकमजोरीसांस लेने में तकलीफया पेट में मरोड़ हो सकती है.

Moradabad news, hindi news, up news, local news, मुरादाबाद समाचार, हिंदी समाचार, लोकल समाचार, यूपी समाचार।

नीम के पत्ते वैसे तो औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं. लेकिन इनका अत्यधिक या अनुचित सेवन पाचन संबंधी परेशानियां (मतलीउल्टीदस्तपेट में ऐंठन) पैदा कर सकता है. लंबे समय तक सेवन से लीवर/किडनी को नुकसानकम रक्त शर्कराऔर एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

Moradabad news, hindi news, up news, local news, मुरादाबाद समाचार, हिंदी समाचार, लोकल समाचार, यूपी समाचार।

नीम के पत्ते एक आयुर्वेदिक औषधि है. इसलिए इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए और चिकित्सक की सलाह पर ही करना चाहिए. बच्चों को तो खास तौर पर इसका सेवन करने से परहेज करना चाहिए. इसलिए चिकित्सक की सलाह के बिना इसका सेवन करने से परहेज करें.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||