राजधानी में हो रही वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टरों की नकेल कसने की तैयारी कर ली है। कई मामलों की जांच में खुलासा हुआ है कि तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टरों के इशारे पर हत्या, रंगदारी, फायरिंग और गैंगवार जैसे मामलों की साजिश रची जा रही है।
दिल्ली पुलिस गैंगस्टरों के संपर्क में रहने वाले गुर्गों के जरिए इनपर निगरानी बढ़ा दी है। तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर से मिलने वाले और उनके संपर्क में रहने वाले गैंग के सदस्यों की कुंडली खंगाली जा रही है। साथ ही जेल परिसर के नियमों को सख्त किए जा रहे हैं।
राजधानी दिल्ली में बढ़ती आपराधिक घटनाओं ने पुलिस और खुफिया एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। जांच में सामने आया है कि कई गंभीर वारदातों की साजिशें तिहाड़ जेल के अंदर से रची जा रही हैं। जेल में बंद गैंगस्टर हत्या, रंगदारी, फायरिंग और गैंगवार जैसे मामलों की साजिश रचते हैं और बाहर मौजूद उनके गुर्गे वारदात को अंजाम देते हैं। हाल में रोहिणी में जितेंद्र उर्फ गोगी गैंग के बदमाश साहिल की हत्या हुई। मामले की जांच करते हुए दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दो नाबालिगों को पकड़ा। जांच में पता चला कि दोनों सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए प्रभावित होकर टिल्लू ताजपुरिया गैंग से जुड़े और जेल में बंद टिल्लू गैंग के गैंगस्टरों ने उन्हें पैसे और संरक्षण का वादा कर उनसे वारदात को अंजाम दिलवाया।
इतना ही नहीं फिल्म निदेशक रोहित शेट्टी के घर पर गोलीबारी की जांच में तिहाड़ में बंद गोलू पंडित के शामिल होने की बात सामने आई है। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि उसने विष्णु कुशवाहा के जरिए शूटर दीपक और अन्य लड़कों को इस अपराध के लिए तैयार किया। शुभम लोनकर और आरजू बिश्नोई सीधे दीपक और उसके साथियों के संपर्क में आए और उन्हें काम के बदले मोटी रकम देने का लालच दिया।
पुलिस और जेल प्रशासन ने इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए विशेष अभियान शुरू किया है। जेल परिसर में औचक तलाशी अभियान चलाकर कई संदिग्ध वस्तुएं बरामद की गईं है। अधिकारियों का दावा है कि सीसीटीवी निगरानी बढ़ाई गई है।
जेल में बंद गैंगस्टरों और बाहर मौजूद उनके गुर्गों के गठजोड़ को तोड़ने के लिए पहल की जा रही है, गैंगस्टरों से मिलने और उनके संपर्क में रहने वालों पर निगरानी बढ़ाई जा रही है, साथ ही जेल परिसर में भी नियमों को सख्त कर इनपर नकेल कसी जा रही है। – देवेश श्रीवास्तव, विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) दिल्ली पुलिस
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



