Last Updated:
लखीमपुर खीरी के किसान आवारा जानवरों और नीलगाय के आतंक से परेशान हैं. बिजुआ ब्लॉक के हजूर पुरवा गांव के किसान वेद प्रकाश ने अपने खेतों के चारों ओर झटका मशीन लगाकर फसल को सुरक्षित करने का उपाय अपनाया है. यह चार्जेबल मशीन बिना जानवर को नुकसान पहुंचाए 20-25 बीघा तक की फसल बचा सकती है.
लखीमपुर खीरी. जिले में लगातार आवारा जानवरों का आतंक बढ़ता जा रहा है, जिस कारण किसानों की फसले बर्बाद हो रही है. जहां एक ओर प्रदेश से लेकर केंद्र सरकार द्वारा आवारा जानवरों को गौशाला भेजने के लिए लगातार दावे किए जा रहे हैं. लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही हैं ऐसे में किसान अपनी फसलों को बचाने के लिए कई तरीके के उपाय अपना रहे हैं. जिससे उनकी फसल सुरक्षित हो सके लेकिन कई बार किसान निराश हो जाते हैं और किसानों की फसल आवारा जानवर बर्बाद कर देते हैं. लोकल 18 से बातचीत करते हुए बिजुआ ब्लॉक क्षेत्र के हजूर पुरवा गांव निवासी वेद प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि लगातार आवारा जानवर और नीलगाय का आतंक बढ़ता जा रहा है. जहां एक और गेहूं की फसल को आवारा जानवर लगातार बर्बाद कर देते हैं. आवारा जानवर से छुटकारा पाने के लिए हमने अपने खेतों के चारों ओर एक मशीन लगाई है जिससे आवारा जानवर खेतों में नहीं घुस पाए हैं और फसल सुरक्षित हो रही है.
About the Author
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



