हमारे रहनुमा को क्यों मारा? खामनेई की हत्या से कश्मीर में मातम, रो-रोकर माथा पीट रहे हैं लोग, देखे
अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की दर्दनाक मौत हो गई है. दुनिया भर के उनके समर्थकों के बीच शोक की लहर फैल गई है. उनके समर्थन में भारत के जम्मू-कश्मीर के पूंछ जिले में लोगों ने जुलूस निकाला. कई लोग सड़कों पर रोते और नारे लगाते हुए दिखे. एक वीडियो में एक शख्स रोते हुए अपना माथा पीट रहा है और कहते हुए सुना जा रहा है कि हमारे रहनुमा को क्यों मारा? अपने सर्वोच्च धार्मिक और राजनीतिक नेता की हत्या से आहत लोगों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा. नम आंखों और भारी दिलों के साथ विशाल संख्या में प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर उतरकर इस क्रूर कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की. इस प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित भीड़ ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ कड़ा विरोध जताते हुए जमकर नारेबाजी की. अधिकारियों ने सभी नागरिकों से जज्बातों पर काबू रखते हुए क्षेत्र में पूर्ण शांति तथा आपसी सौहार्द बनाए रखने की मार्मिक अपील की है.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



