Image Slider

Last Updated:

होली के बाद चेहरे और बालों पर लगे जिद्दी रंगों को हटाना अक्सर मुश्किल हो जाता है और केमिकल उत्पाद त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं. ऐसे में नारियल तेल, दही-बेसन, एलोवेरा जेल, कच्चा दूध, नींबू और सेब के सिरके जैसे आसान घरेलू उपाय बिना किसी अतिरिक्त खर्च के रंग छुड़ाने के साथ त्वचा और बालों की चमक बनाए रखने में मददगार साबित हो सकते हैं.

LOCAL 18

होली जिसे रंगों का पर्व कहा जाता है, होली त्योहार के दिन लोग एक दूसरे के चेहरे पर रंग लगाकर खुशी मानते हैं. परंतु त्योहार के बाद चेहरे, बालों पर लगे जिद्दी रंगों को छुड़ाने में लोगों के पसीने छूट जाते हैं. साथ यह रंग कई बार हमारे स्किन और बालों को नुकसान भी पहुंचाते हैं, क्योंकि इसमें पड़ने वाला केमिकल हमारे शरीर के लिए हानिकारक होता है. इसी वजह से लोग जब इसे चेहरे या बालों से हटाने के लिए कलर रिमूवर का इस्तेमाल करते हैं. तो यह हमारे चेहरे की चमक गायब कर देता है .कई बार तो ऐसा होता है कि लोगों के चेहरे पर छोटे-छोटे पिंपल्स निकल आते हैं, या चेहरे पर दाग धब्बे भी पड़ जाते हैं.

LOCAL 18

इसी वजह से बहुत से ऐसे भी लोग हैं, जो होली पर रंगों से दूरी बनाए रखते हैं. परंतु अब उन्हें ना रंगों से दूरी बनाने की जरूरत है. ना ही चेहरे या बालों पर लगे रंग को हटाने के लिए किसी भी प्रकार के केमिकल का इस्तेमाल करने की जरूरत है, क्योंकि हम उन्हें कुछ आसान घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं. जिन्हें अपनाकर वह बिना किसी अतिरिक्त खर्च या नुकसान के अपने चेहरे और बालों पर लगे रंग को आसानी से घर पर ही साफ कर सकते हैं.

LOCAL 18

दरअसल, रायबरेली जिले के एसबीवीपी इंटर कॉलेज के गृह विज्ञान के प्रवक्ता अरुण कुमार सिंह बताते हैं कि होली जिसे रंगों का ही त्योहार कहा जाता है. इस पर्व पर गांव हो या शहर सभी जगह बच्चे बुजुर्ग महिलाएं बड़े ही हर्षोल्लासपूर्वक एक दूसरे को रंग लगाकर अपनी खुशी का इजहार करते हैं. परंतु चेहरे या बालों पर लगे रंग को साफ करने के दौरान उन्हें काफी कठिनाई होती है. कई बार उनके चेहरे की चमक गायब हो जाती है तो वही बालों में रूखापन आ जाता है. जिससे लोग रंग से दूरी बनाते हैं परंतु हम उन्हें कुछ आसान घरेलू उपाय बता रहे हैं. जिससे वह आसानी से चेहरे, बालों पर लगे रंग को साफ कर सकते हैं.साथ ही वह आसानी से रंगों का पर्व मनाए.

Add News18 as
Preferred Source on Google

LOCAL 18

होली त्यौहार पर रंग खेलने के बाद चेहरे, बालों पर लगे जिद्दी रंग को आसानी से साफ करने के लिए रंग खेलने से पहले चेहरे व बालों पर नारियल तेल लगा दे. यह चेहरे और बालों के लिए सुरक्षा कवच माना जाता है. इसका इस्तेमाल करने से चेहरे व बालों पर लगने वाला रंग आसानी से साफ हो जाएगा. यदि आप भूल भी जाएं तो रंग खेलने के बाद चेहरे, बालों को पानी से धुल कर नारियल तेल की हल्की मालिश कर ले 15 से 20 मिनट तक रुक कर गुनगुने पानी से धूल दे जिससे चेहरे, बालों पर लगा रंग आसानी से साफ हो जाएगा.

LOCAL 18

दही और बेसन का पेस्ट भी होली में चेहरे, बालों पर लगे जिद्दी रंगों को आसानी से साफ करने में कारगर है. इसके लिए आपको दो चम्मच बेसन में दही मिलाकर पेस्ट तैयार कर लेना होगा. उसके बाद चेहरे पर लगा देने से यह चेहरे पर लगे जिद्दी रंगों को आसानी से साफ कर देगा.

LOCAL 18

एलोवेरा जेल तो वैसे भी हमारे चेहरे और बालों के लिए फायदेमंद होता है. यदि आप एलोवेरा जेल लगाकर 10 से 15 मिनट बाद अपने रंग लगे चेहरे को दुलते हैं तो यह चेहरे से जिद्दी रंगों को साफ करने में मदद करेगा साथ ही चेहरे की चमक बराबर बनी रहेगी.

LOCAL 18

चेहरे पर से जिद्दी रंगों को साफ करने में कच्चा दूध भी बेहद कारगर है. एक कटोरी में कच्चा दूध लेकर हुई की सहायता से धीरे-धीरे चेहरे पर लगाए. जिससे यह चेहरे पर लगे जिद्दी रंग को साफ कर देगा और आपके चेहरे की चमक भी बनी रहेगी.

LOCAL 18

होली में कलर छुड़ाने का सबसे आसान और सटीक उपाय यह भी है कि आप और उसी में नींबू का रस मिलकर उसका पेस्ट बना दे. इसके बाद चेहरे और शरीर पर जहां-जहां पर रंग लगा है, वहां पर हल्के हाथों से दही नींबू से तैयार पेस्ट को लगे उसके 10 -15 मिनट बाद साफ पानी से धूल दिन ऐसा करने से आपके चेहरे और शरीर पर लगा रंग बिल्कुल साफ हो जाएगा. आपके चेहरे को रंग से किसी भी प्रकार का नुकसान भी नहीं होगा.

LOCAL 18

बालों में लगे जिद्दी रंग को हटाने के लिए आप सब के सिरके का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. सेब के सिरके को लेकर एक कटोरा पानी में मिला दें. उसके बाद उसी से बालों को धूल दें जिससे यह बालों में लगे रंग को आसानी से साफ कर देगा और आपके बाल चमकदार बने रहेंगे.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||