Image Slider

नागपुर (महाराष्ट्र)3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र में नागपुर जिले राउलगांव स्थित गोला-बारूद निर्माण कंपनी एसबीएल एनर्जी लिमिटेड में रविवार सुबह करीब 7 बजे भीषण धमाका हो गया। हादसे में 15 कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए। घायलों में से कई की हालत गंभीर है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

घायलों को इलाज के लिए नागपुर ले जाया गया हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंची। फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। फायर ब्रिगेड ने बताया कि ब्लास्ट से कंपनी में चारों तरफ मलबा फैल गया है। इसलइ मलबे में कुछ श्रमिकों के दबे होने की आशंका है। 6 घायलों को आगे के इलाज के लिए नागपुर ले जाया गया है।

क्या विस्फोट डेटोनेटर तैयार करते समय हुआ था नागपुर के कलमेश्वर में स्थित एसबीएल एनर्जी लिमिटेड (पूर्व में स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड) औद्योगिक विस्फोटकों की एक प्रमुख निर्माता कंपनी है। यह कंपनी खनन परियोजनाओं के लिए विस्फोटक, डेटोनेटर और संबंधित उत्पाद बनाती है।

रविवार सुबह कर्मचारियों ने काम शुरू ही किया था, तभी एक जगह डेटोनेटर बनाने की प्रोसेस के दौरान एक तेज धमाका हुआ। विस्फोट इतना भीषण था कि उसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी।

हादसे की चार तस्वीरें…

फैक्ट्री में धमाके के आग लग गई। आग की लपटें फैक्ट्री की बाउंड्री वॉल तक पहुंच गई थीं।

फैक्ट्री में धमाके के आग लग गई। आग की लपटें फैक्ट्री की बाउंड्री वॉल तक पहुंच गई थीं।

आग बुझाने की कोशिशों में जुटीं फायर ब्रिगेड की टीमें।

आग बुझाने की कोशिशों में जुटीं फायर ब्रिगेड की टीमें।

मौके पर एंबुलेंस। घायलों को नागपुर के अस्पताल ले जाया रहा है।

मौके पर एंबुलेंस। घायलों को नागपुर के अस्पताल ले जाया रहा है।

धमाके की आवाज सुनकर आसपास के गांव के लोग मौके पर जमा हो गए।

धमाके की आवाज सुनकर आसपास के गांव के लोग मौके पर जमा हो गए।

—————-

हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

आंध्र प्रदेश- पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 21 लोगों की मौत:8 गंभीर घायल; धमाके की आवाज 5km दूर तक सुनाई दी

आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के वेटलापलेम गांव में शनिवार को पटाखा बनाने वाली यूनिट में धमाका हो गया। हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे ब्लास्ट हुआ। पूरी खबर पढ़ें…

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||