सुपरस्टार ने अपने जुनून के खातिर बंगला-जमीन बेचकर फिल्म बनाई, जिसने 1981 में भारतीय सिनेमा में ‘क्रांति’ ला दी थी. दिलीप कुमार को डायरेक्ट करने की ख्वाहिश से सुपरस्टार ने ऐसी कहानी लिखी, जिसे देखकर भारतीय दर्शक जुनूनी हो गए थे. फिल्म के नाम की टीशर्ट, गारमेंट्स बिकने लगे थे. फिल्म न सिर्फ अपने दौर की महंगी मूवी में से एक थी, बल्कि इसने कमाई में नए रिकॉर्ड कायम किए थे. करीब 3.5 करोड़ के भारी बजट से बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ रुपये कमाए थे. फिल्म की लोकप्रियता का आलम यह था कि यह कई शहरों में महीनों तक हाउसफुल रही. दिलीप कुमार-हेमा मालिनी स्टारर फिल्म अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह करने वाले ‘सांगा’ की कहानी थी.
नई दिल्ली: आजकल फिल्में बनाना ज्यादातर मेकर्स के लिए सिर्फ एक बिजनेस है, लेकिन दशकों पहले फिल्ममेकिंग सिर्फ एक जुनून था जो कलाकार को सांस लेने की तरह जरूरी काम लगता था. ऐसे ही दौर में एक सुपरस्टार ने डायरेक्टर की कुर्सी संभाली और अपनी जमीन-जायदाद बेचकर एक फिल्म बनाई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर नए कीर्तिमान स्थापित किए. यह 1981 की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है, जिसे हमारे प्यारे भारत कुमार उर्फ मनोज कुमार ने खून-पसीना एक करके बनाया था. (फोटो साभार: IMDb)
मनोज कुमार का सपना था कि वे अपने पसंदीदा एक्टर दिलीप कुमार को अपनी जिंदगी में एक दफा डायरेक्ट करें और यह मौका फिल्म ‘क्रांति’ ने उन्हें दिया. फिल्म में शत्रुघ्न सिन्हा, हेमा मालिनी, परवीन बाबी, प्रेम चोपड़ा और शशि कपूर का अहम रोल है.
फिल्म ‘क्रांति’ मनोज कुमार के दिल के इतने करीब थी कि उन्होंने अपना बंगला और जूहू में मौजूद जमीन बेचकर इसे फंड किया था. उन्होंने 180 दिनों तक शूटिंग की और लगभग 3.5 करोड़ रुपये खर्च करके फिल्म बनाई. कहते हैं कि फिल्म के क्लाइमैक्स को शूट होने में 2 महीने का वक्त लगा था. (फोटो साभार: IMDb)
Add News18 as
Preferred Source on Google
मनोज कुमार की मेहनत रंग लाई. फिल्म की कहानी के साथ-साथ इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन शानदार रहा. आईएमडीबी की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 20 करोड़ रुपये कमाए. फिल्म को लेकर दीवानगी इतनी ज्यादा थी कि दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और हरियाणा जैसी जगहों में ‘क्रांति’ नाम वाली टी-शर्ट, जैकेट और अंडरवियर बेचे गए. (फोटो साभार: IMDb)
फिल्म ‘क्रांति’ 67 हफ्ते तक थियेटरों में लगी रही. एक थियेटर में यह 96 दिनों तक हाउसफुल रही. फिल्म ‘क्रांति’ को कल्ट का दर्जा मिला, जिसकी कहानी सांगा नाम के शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जिस पर अपने मालिक राजा लक्ष्मण सिंह की हत्या का झूठा आरोप लगाया जाता है. वह जेल से भाग निकलता है और क्रांतिकारियों का एक समूह बनाता है, जिसका सिर्फ मकसद है- अंग्रेजों को भारत से बाहर खदेड़ना. (फोटो साभार: IMDb)
फिल्म ‘क्रांति’ में सांगा का रोल दिलीप कुमार ने निभाया था, जबकि मनोज कुमार ने भारत का. आईएमडीबी की रिपोर्ट के अनुसार, हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र से अपनी शादी के दिन ‘क्रांति’ की शूटिंग करने से मना कर दिया था.(फोटो साभार: IMDb)
हेमा ने सुबह ‘रजिया सुल्तान’ की शूटिंग की और फिर मनोज कुमार की यूनिट को मैसेज भेजा कि वह बीमार हैं और शूटिंग नहीं करना चाहतीं. असली वजह यह थी कि उस सीन में उन्हें सफेद साड़ी पहननी थी, जो विधवा का प्रतीक थी. वह अपनी शादी के दिन यह सीन नहीं करना चाहती थीं. जब मनोज कुमार को बाद में असली वजह पता चली तो वह हंस पड़े और धर्मेंद्र को शादी की बधाई देने के लिए फोन किया. (फोटो साभार: IMDb)
मनोज कुमार ने बताया था कि वह हमेशा अपनी फिल्मों में मुकेश को प्लेबैक सिंगर के तौर पर लेते थे, लेकिन ‘क्रांति’ में उन्होंने मुकेश के बेटे नितिन मुकेश को लिया, क्योंकि तक तक मुकेश का देहांत हो चुका था.
(फोटो साभार: IMDb)
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



