Last Updated:
PAK vs SL Live Cricket Score And Updates: पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें टी20 वर्ल्ड कप सुपर 8 में आमने सामने हैं. पल्लेकेल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में पाकिस्तान को सिर्फ जीत ही नहीं ब…और पढ़ें
पाकिस्तान बनाम श्रीलंका सुपर 8 मैच लाइव स्कोर अपडेट.
नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में आज पल्लेकेले के मैदान पर एक हाई-वोल्टेज मुकाबला होने जा रहा है. पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने हैं. सलमान अली आगा की कप्तानी वाली ‘मेन इन ग्रीन’ के लिए यह महज एक मैच नहीं, बल्कि सेमीफाइनल में पहुंचने की आखिरी और सबसे कठिन परीक्षा है. इंग्लैंड के हाथों न्यूजीलैंड की हार ने पाकिस्तान के लिए उम्मीदों की एक खिड़की तो खोली है, लेकिन सेमीफाइनल का टिकट पक्का करने के लिए उन्हें श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ जीत ही नहीं, बल्कि एक ‘विशाल जीत’ दर्ज करनी होगी. श्रीलंका ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया है. पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन मे तीन बदलाव है. बाबर आजम को बाहर कर दिया है.
पाकिस्तान ने प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए हैं. बाबर आजम को बाहर कर दिया गया है. पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), ख्वाजा नफे, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद, उस्मान तारिक.
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसांका, कामिल मिशारा (विकेटकीपर), चैरिथ असलांका, पवन रथनायके, कामिंडु मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), जेनिथ लियानगे, डुनिथ वेलालेज, महीश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका.
पाकिस्तान को नॉकआउट में कदम रखने के लिए नेट रन रेट के कठिन समीकरण को पार करना होगा, जिसमें श्रीलंका को कम से कम 65 रनों से हराना या लक्ष्य को 13.1 ओवर के भीतर हासिल करना अनिवार्य है. दूसरी ओर, मेजबान श्रीलंका भले ही रेस से बाहर हो चुकी हो, लेकिन वह अपने घर में पाकिस्तान का खेल बिगाड़कर सम्मान के साथ विदा होना चाहेगी. पल्लेकेले की साफ रात और इन-फॉर्म खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर अब करोड़ों फैंस की नजरें टिकी हैं.
February 28, 202619:10 IST
PAK vs SL LIVE Score: साहिबजादा फरहान-फखर जमां की ओपनिंग जोड़ी मोर्चे पर
PAK vs SL Live Score And Updates: पाकिस्तान की ओर से साहिबजादा फरहान के साथ फखर जमां ओपनिंग में उतरे हैं. पाकिस्तान को इस मैच को जीतने के लिए कम से कम 65 रन का अंतर होना चाहिए. तभी उसे सेमीफाइनल का टिकट मिलेगा.
PAK vs SL LIVE Score: 65 रन से जीत दर्ज कर पाकिस्तान पहुंच जाएगा सेमीफाइनल में
PAK vs SL Live Score And Updates: पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है. उसे इस मैच में 65 रन के अंतर से जीत जरूरी है. अगर पाकिस्तान ऐसा करने में सफल रहा तो फिर वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा.
PAK vs SL LIVE Score: श्रीलंका ने प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए
PAK vs SL Live Score And Updates: श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसांका, कामिल मिशारा (विकेटकीपर), चैरिथ असलांका, पवन रथनायके, कामिंडु मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), जेनिथ लियानगे, डुनिथ वेलालेज, महीश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका.
PAK vs SL LIVE Score: पाकिस्तान ने बाबर आजम को किया प्लेइंग XI से बाहर
PAK vs SL Live Score And Updates: पाकिस्तान ने प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए हैं. बाबर आजम को बाहर कर दिया गया है. पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), ख्वाजा नफे, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद, उस्मान तारिक.
PAK vs SL LIVE Score: श्रीलंका ने जीता टॉस, पाकिस्तान पहले करेगा बल्लेबाजी
PAK vs SL Live Score And Updates: श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंंत्रित किया है. टॉस के समय पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने कहा कि वह भी टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करना चाहते थे.
PAK vs SL LIVE Score: पाकिस्तान-श्रीलंका प्लेइंग इलेवन में हो सकता है ये बदलाव
PAK vs SL Live Score And Updates: सेमीफाइनल की धुंधली उम्मीदों के बीच पाकिस्तान आज अटैकिंग प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकता है. शाहीन अफरीदी पेस अटैक की कमान संभालेंगे, जबकि नसीम शाह और सलमान मिर्जा में से किसी एक को मौका मिल सकता है. दूसरी ओर, टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी श्रीलंकाई टीम में कुसल मेंडिस चोट के कारण बाहर हैं और कामिल मिश्रा की वापसी तय है. पथुम निसांका और असलंका जैसे दिग्गजों की मौजूदगी पाकिस्तान की ‘बड़ी जीत’ की राह में रोड़ा बन सकती है.
PAK vs SL LIVE Score: कैसा है पिच का मिजाज, पेसर्स या स्पिनर्स किसका चलेगा जादू?
PAK vs SL Live Score And Updates: पल्लेकेले की पिच और परिस्थितियां पाकिस्तान के सेमीफाइनल मिशन को और चुनौतीपूर्ण बना सकती हैं. श्रीलंका बनाम पाकिस्तान मुकाबला उसी सतह पर खेला जाएगा, जिस पर इंग्लैंड और पाकिस्तान की भिड़ंत हुई थी. कैंडी में पिछले एक हफ्ते से मौसम शुष्क रहा है, जिससे पिच के व्यवहार में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है. शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी, जो ‘पावरप्ले’ के स्कोर को प्रभावित कर सकती है. चूंकि श्रीलंका की पिचें भारत के मुकाबले धीमी होती हैं, इसलिए यहां बड़े अंतर से जीत दर्ज करना कठिन होगा. पाकिस्तान को अगर 64+ रनों से जीतना है, तो उनके गेंदबाजों को शुरुआती विकेट चटकाने होंगे और बल्लेबाजों को धीमी गति के अनुकूल ढलना होगा.
PAK vs SL LIVE Score: पाकिस्तान कैसे सेमीफाइनल में पहुंचेगा?
PAK vs SL Live Score And Updates: पाकिस्तान के लिए पल्लेकेले में श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल की राह किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है. समीकरण साफ है. अगर पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी करते हुए 160 रन बनाता है, तो उसे कम से कम 64 रनों के अंतर से जीत दर्ज करनी होगी. वहीं, 161 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्हें 40 गेंदें शेष रहते (करीब 13.2 ओवर में) मैच खत्म करना होगा. हालांकि पाकिस्तान ने इस टूर्नामेंट में नामीबिया के खिलाफ 102 रनों की बड़ी जीत दर्ज की है, लेकिन श्रीलंका जैसी मजबूत टीम के खिलाफ बड़े मंच पर उसे दोहराना सलमान अली आगा की टीम के लिए असली चुनौती होगी.
नमस्कार
न्यूज 18 हिंदी ऑनलाइन में आपका स्वागत है. पाकिस्तान और श्रीलंका की क्रिकेट टीमें टी20 वर्ल्ड कप सुपर 8 मैच में आज आमने सामने हैं. यह मुकाबला पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. पाकिस्तान की टीम के लिए यह मैच बेहद अहम है. इस मैच को बड़े अंतर से जीतकर पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच सकता है. इस मुकाबले से जुड़ी पल पल की अपडेट के लिए आप बने रहिए हमारे साथ.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



