Image Slider

होमताजा खबरधर्मपंचांग में 3 मार्च, लेकिन अयोध्या में इस दिन होली, पंडित जी ने बताई वजह

Last Updated:

हिंदू धर्म में होली सबसे बड़े पर्वों में से एक है. लोग पूरे साल इसका इंतजार करते हैं, लेकिन इस बार होली को लेकर लोगों में कई तरह का कन्फ्यूजन देखने को मिल रहा है. वे एक-दूसरे से सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर कब है होली. दरअसल, सारी कन्फ्यूजन पंचांग में 3 मार्च को होली का जिक्र होने से बना. 3 मार्च को ही साल का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है. चंद्र ग्रहण के 9 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है. सूतक काल में किसी प्रकार उत्सव नहीं मनाया जाता है. ऐसे में होली कब मनाई जाएगी. लोकल 18 ने इस बारे में अयोध्या ज्योतिष पंडित कल्कि राम से बात की.

अयोध्या. हिंदू धर्म में होली और दीपावली सबसे बड़े पर्व माने जाते हैं. होली के मौके पर लोग एक-दूसरे को अबीर और गुलाल लगाकर आपसी सौहार्द, प्रेम और रिश्ते को मजबूत करते हैं. इस बार होली को लेकर लोगों में कई तरह का कन्फ्यूजन भी देखने को मिल रहा है. लोग सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर कब होली है. हिंदू पंचांग में 3 मार्च को होली का जिक्र है, लेकिन 3 मार्च को ही साल का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है, जिसका सूतक कल सुबह 7:00 से मान्य होगा. सूतक काल के दौरान कोई भी उत्सव नहीं किया जाता.

धर्म के जानकार बताते हैं कि ऐसी स्थिति में होली अगले दिन ही खेली जाएगी यानी 4 मार्च को होली खेली जाएगी. इस दिन अयोध्या के राम दरबार में फूल और गुलाल की होली होगी. प्रभु राम को फगुआ गीत सुनाए जाएंगे. 56 व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा.

लोकल 18 से बात करते हुए अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम बताते हैं कि हिंदू पंचांग के अनुसार, 2 मार्च को पूर्णिमा तिथि है. जिसका शुभारंभ शाम 5:18 से हो रहा है. इसी के साथ भद्रा काल भी आरंभ हो रहा है. पूरी रात्रि में भद्रा का काल रहेगा. भद्रा में पुच्छ काल का भी समय होता है. उस समय होलिका दहन होगा. यानी 2 मार्च को रात्रि 12:50 से लेकर 2:02 के बीच होली का दहन किया जाएगा. दूसरी तरफ हिंदू पंचांग के अनुसार, 3 मार्च को होली का पर्व है, लेकिन 3 मार्च को ही साल का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है. चंद्र ग्रहण के 9 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है. सूतक काल में किसी प्रकार उत्सव नहीं मनाया जाता है इसलिए वैदिक परंपरा के अनुसार 4 मार्च को अयोध्या में होली मनाई जाएगी.

क्या बोला राम मंदिर ट्रस्ट

राम मंदिर ट्रस्ट के सहयोगी और विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने बताया कि अयोध्या के राम मंदिर में 4 मार्च को होली का उत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाएगा. भक्त से लेकर भगवान तक एक दूसरे को अमीर और गुलाल लगाएंगे. इस दिन अयोध्या के मठ मंदिरों में लाखों की संख्या में भक्तों के पहुंचने का अनुमान है.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||