1 मार्च को डोमरी गांव में 3 लाख से ज्यादा पौधे लगाएं जाएंगे. 1 घंटे में इन पौधों को लगाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का प्लान है. इस प्रोजेक्ट के तहत मध्य प्रदेश की संस्था से समझौता भी किया गया है. ये संस्था तीसरे साल से नगर निगम को 2 करोड़ रुपये वार्षिक आय के तौर पर देगी. सातवें साल तक यह पैसे बढ़कर 7 करोड़ रुपये हो जाएंगे. जापान के मियावाकी तकनीक से इस शहरी वन को बसाया जाएगा. इसका नाम ‘नमो उपवन’ रखा जाएगा.
सुजाबाद डोमरी क्षेत्र में विकसित यह ‘शहरी वन’ भविष्य में वाराणसी शहर की आबोहवा को शुद्ध रखने में मदद करेगा. यहां इससे इको टूरिज्म को भी विकसित किया जाएगा. इस शहरी वन से नगर निगम की मोटी कमाई भी होगी. जापान के मियावाकी तकनीक से इस शहरी वन को बसाया जाएगा. इसका नाम ‘नमो उपवन’ रखा जाएगा.
कैसे होगी कमाई
वाराणसी नगर निगम के महापौर अशोक तिवारी ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के तहत मध्य प्रदेश के एमबीके नाम की संस्था से समझौता भी किया गया है, जो तीसरे साल से नगर निगम को 2 करोड़ रुपये वार्षिक आय के तौर पर देगी. सातवें साल तक यह राशि बढ़कर 7 करोड़ रुपये प्रति वर्ष हो जाएगी. इस पौधरोपण कार्यक्रम में बांस, कचनार, महुआ, हरसिंगार, अमरूद, पपीता, अनार, अश्वगंधा, शतावरी और एलोवेरा जैसे 27 प्रकार के पौधे लगाए जाएंगे. इनमें कई औषधीय पौधे भी शामिल हैं. शीशम और अर्जुन जैसी पौधों को गंगा किनारे लगाया जाएगा ताकि बाढ़ के वक्त ये उसे आसानी से सह सकें. नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि पौधरोपण के लिए 45 मिनट की विशेष सिंचाई का शेड्यूल तय किया गया है.
शामिल हो सकते हैं योगी
माना जा रहा है कि सीएम योगी आदित्यनाथ भी इस सबसे बड़े पौधरोपण आयोजन में शामिल होने के लिए रविवार को काशी आ सकते हैं. इस लिहाज से भी प्रशासन ने तैयारी कर रखी है. बकायदा राजघाट से पड़ाव की तरफ जानें वाले मार्ग पर रविवार को 11 बजे से रूट डायवर्जन लागू किया गया है.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



