Image Slider

Last Updated:

आगरा में ताजमहल और आगरा किला के अलावा एक छुपा हुआ मुग़लिया खजाना है ढाकरी का महल. यह मकबरा बादशाह अकबर की पत्नी बीबी ईशवर्दी का है और लाल बलुआ पत्थर से बनी 31 फुट ऊंची शानदार इमारत है. एएसआई के संरक्षण में होने के बावजूद, अनदेखी और अतिक्रमण की वजह से पर्यटक इसे आसानी से नहीं देख पाते.

ख़बरें फटाफट

आगरा. उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल, आगरा किला, सिकंदरा किला, मरियम टोम्ब और फतेहपुर सिकरी जैसी कई मुग़लकालीन इमारतें मौजूद हैं, जो अपनी खूबसूरती और ऐतिहासिक महत्व के लिए मशहूर हैं. लेकिन आगरा में ऐसी कई इमारतें हैं, जो अपनी शानदार वास्तुकला के बावजूद लोगों के दीदार के लिए तरसती हैं. ऐसी ही एक इमारत है ढाकरी का महल, जो गढ़ी भदौरिया क्षेत्र में स्थित है.

ढाकरी का महल: अकबर की पत्नी का मकबरा
इतिहासकारों के अनुसार यह प्राचीन स्मारक बादशाह अकबर की पत्नी बीबी ईशवर्दी का मकबरा है. इस स्मारक को ढाकरी का महल कहा जाता है और वर्तमान में यह भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के संरक्षण में है. स्मारक की खासियत यह है कि यह लाल बलुआ पत्थर से बनी 31 फुट ऊंची वर्गाकार इमारत है. इसकी छत पर कलश और सुंदर पेंटिंग्स मौजूद हैं, साथ ही मुग़ल शैली का बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत करती हैं. चारों ओर बुर्जियां और फारसी शिलालेख इसे और भी आकर्षक बनाते हैं.

पर्यटकों की नजरों से दूर
हालांकि यह स्मारक इतिहास में महत्वपूर्ण है, लेकिन वर्तमान में यह पर्यटकों की नजरों से दूर है. स्थानीय लोगों के अनुसार यहां केवल एक कर्मचारी आता है, जो साफ-सफाई के बाद चला जाता है. शुक्रवार की दोपहर, जब लोकल 18 की टीम वहां पहुंची, स्मारक का ताला बंद था और कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था. इस तरह की अनदेखी और अतिक्रमण के चलते, अगर संरक्षण में सुधार नहीं किया गया तो यह स्मारक भविष्य में विलुप्त हो सकता है.

मुग़लकालीन वास्तुकला की बेमिसाल पहचान
ढाकरी का महल अपनी वास्तुकला और डिजाइन के लिए अत्यंत खास है. वर्गाकार प्लेटफार्म पर बना यह स्मारक चारों ओर बुर्जियों के साथ संरक्षित है. गुंबद पर कलश, छत की सुंदर पेंटिंग और ज्यामितीय डिजाइन इसे मुग़लकालीन शैली का जीवंत उदाहरण बनाते हैं. यह स्मारक आगरा में मुग़लिया वास्तुकला के अद्भुत नमूने के रूप में खड़ा है, लेकिन यदि इसे पर्याप्त संरक्षण और लोकप्रियता नहीं मिली, तो इसकी सुंदरता और ऐतिहासिक महत्व लोगों तक पहुंच पाना मुश्किल होगा.

About the Author

authorimg

Madhuri Chaudhary

पिछले 4 साल से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं और फिलहाल News18 में कार्यरत हूं. इससे पहले एक MNC में भी काम कर चुकी हूं. यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की बीट कवर करती हूं. खबरों के साथ-साथ मुझे…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||