Image Slider

Last Updated:

Rinku Singh’s Father Death News LIVE:भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद्र सिंह का आज निधन हो गया. वह ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती थे और स्टेज-4 लिवर कैंसर के चलते मैकेनिकल वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे. पिता की नाजुक हालत की सूचना मिलते ही रिंकू टी20 वर्ल्ड कप बीच में छोड़कर जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले ही भारत लौट आए थे. डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका. इस दुखद खबर से खेल जगत में शोक की लहर है. पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहें.

Live: रिंकू सिंह के पिता का कैंसर से निधन, आज ली अंतिम सांसZoom

Rinku Singh’s Father Death News LIVE: भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते हुए सितारे और ‘फिनिशर’ रिंकू सिंह (Rinku Singh) के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. टी20 वर्ल्ड कप (2026) के रोमांच के बीच रिंकू सिंह के पिता खानचंद्र सिंह (Khanchandra Singh) का आज तड़के निधन हो गया. वह पिछले काफी लंबे वक्त से स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे, उन्होंने आज ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में अंतिम सांस ली. वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रहे पिता को देखने के लिए रिंकू बीच वर्ल्ड कप से स्वदेश लौटे थे, लेकिन आज नियति ने उन्हें सदा के लिए छीन लिया. खेल जगत में इस खबर से शोक की लहर है.

संघर्षों से भरा रहा रिंकू सिंह के पिता का जीवन, कोच ने बताई हकीकत

अलीगढ़ के उभरते भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के परिवार से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. उनके पिता खचंद्र सिंह  के निधन से परिवार, करीबी लोगों और खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. इस कठिन समय में रिंकू सिंह के कोच मसूद अमीनी ने उनके पिता के संघर्षपूर्ण जीवन, सादगी भरे स्वभाव और बेटे की सफलता में निभाई गई अहम भूमिका को याद करते हुए गहरा दुख जताया है. और पढ़ें

चौथे स्टेज के कैंसर से जूझ रहे थे रिंकू सिंह के पिता
यथार्थ हॉस्पिटल PRO ने बताया कि चौथे स्टेज के कैंसर से जूझ रहे क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता ने आज सुबह 5 बजे यथार्थ हॉस्पिटल-ओमेगा-1, ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश) में आखिरी सांस ली.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||