Image Slider

लखनऊ. बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी ने राजनीतिक हलकों में खलबली मचा दी है. सूत्रों के अनुसार, बुधवार को शुरू हुई यह कार्रवाई देर रात तक उनके लखनऊ आवास पर जारी रही और गुरुवार को भी विभिन्न स्थानों पर चलती रही. आयकर विभाग की टीमों ने विधायक के गोमती नगर स्थित विपुल खंड आवास पर छापेमारी की. इस दौरान उनके लखनऊ आवास और अन्य जुड़े ठिकानों से अब तक 10 करोड़ रुपये से अधिक नकदी बरामद की गई है.

छापेमारी बलिया जिले के रसड़ा, सोनभद्र, कौशांबी, मीरजापुर, प्रयागराज सहित कई जिलों में हुई है. कुल मिलाकर 30 से अधिक ठिकानों पर कार्रवाई हुई, जिसमें उनके कार्यालय, कंपनी से जुड़े स्थान और करीबियों के परिसर शामिल हैं. आयकर अधिकारियों ने बड़ी संख्या में दस्तावेज जब्त किए हैं, जिनमें सरकारी ठेकों, खनन गतिविधियों और अन्य व्यवसायिक लेन-देन से संबंधित कागजात प्रमुख हैं. इन दस्तावेजों की जांच अभी जारी है, और कई आपत्तिजनक तथा महत्वपूर्ण दस्तावेजों की छानबीन की जा रही है.

यूपी में बसपा के एकलौते विधायक

उमाशंकर सिंह बलिया के रसड़ा से तीन बार विधायक चुने जा चुके हैं. वर्तमान में विधानसभा में बसपा के एकमात्र प्रतिनिधि हैं. वे एक प्रमुख कारोबारी भी माने जाते हैं, और उनकी कंपनियां निर्माण, खनन आदि क्षेत्रों से जुड़ी हुई हैं. सूत्रों के मुताबिक, CAG की पिछली रिपोर्ट में उनकी कंपनी से जुड़े अवैध खनन के आरोप भी सामने आए थे.

ब्लड कैंसर से जूझ रहे हैं उमाशंकर सिंह

विधायक वर्तमान में ब्लड कैंसर से जूझ रहे हैं और हाल ही में अमेरिका से इलाज कराकर लौटे हैं. वे लखनऊ आवास पर आइसोलेशन में हैं. इस छापेमारी को लेकर योगी सरकार के एक मंत्री ने इसे “अमानवीय” करार देते हुए समय पर सवाल उठाए हैं, जबकि बसपा नेतृत्व ने भी इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया जताई है.

बड़ी टैक्स चोरी की बात आ रही सामने

आयकर विभाग ने अभी तक आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन जांच में टैक्स चोरी, बेनामी संपत्ति और अन्य वित्तीय अनियमितताओं की आशंका जताई जा रही है. कार्रवाई के दौरान टीमों ने इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त किए हैं, जिनकी फॉरेंसिक जांच से और खुलासे होने की संभावना है. यह घटना उत्तर प्रदेश की राजनीति में नई बहस छेड़ सकती है,

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||