Image Slider

साहिबाबाद। थानाक्षेत्र के मोहन नगर की रहने वाली दिव्यांशी के बैंक खाते से टप्पेबाज ने डेबिट कार्ड बदलकर तीन बार में 74 हजार रुपये निकाल लिए। मामला 22 फरवरी का है, पुलिस ने 26 फरवरी को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। दर्ज मामले में दिव्यांशी ने बताया कि 22 फरवरी को उनका भाई ऋषभ करहैड़ा स्थित एटीएम बूथ पर उनके खाते से रुपये निकालने गया था। वहां पहले से मौजूद युवक ने बातों में उलझाकर डेबिट कार्ड बदला और गलत डेबिट कार्ड भाई को थमा दिया। बताया कि भाई के घर पहुंचने के कुछ ही देर बाद उनके बैंक खाते से पहली बार में 15 हजार, दूसरी बार में 34,188 और तीसरी बार में 25 हजार रुपये निकलने का मैसेज मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। एसीपी श्वेता यादव ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में संदिग्ध दिखाई दिया है। उसकी तलाश की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

Trending Videos

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||