Image Slider

Father and brothers beaten up over property dispute



लोनी। ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के मंडोला गांव में संपत्ति विवाद में बेटे पर अपने पिता और दो भाई के साथ मारपीट का आरोप है। बेटे ने अपने बुजुर्ग पिता को ईंट से मार कर घायल कर दिया। मामले की शिकायत बुजुर्ग के दूसरे बेटे ने स्थानीय पुलिस से की है। गांव में रहने वाले हरिओम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद चल रहा है। बुधवार को उनके मंझले भाई और उसके बच्चों ने पिता मांगेराम के साथ मारपीट की। हरिओम ने पुलिस को बताया कि जब वह और एक अन्य छोटा भाई कृष्णपाल अपने पिता को बचाने आए तो मंझले भाई ने उनके साथ भी मारपीट की। आरोप है कि उनके पिता पर ईंट से वार कर घायल कर दिया। पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। संवाद

Trending Videos

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||