Image Slider

खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोनी की एक बेकरी में एक्सपायर मैदे से बिस्किट तैयार करने का मामला पकड़ा है। टीम ने मौके से 121 बोरी मैदा जब्त किया है। इसका कुल वजन करीब 60.50 क्विंटल और अनुमानित कीमत लगभग 1.81 लाख रुपये बताई गई है।

Trending Videos

इसके अलावा साहिबाबाद और बेहटा हाजीपुर में छापेमारी कर 454 लीटर सरसों का तेल, 600 किलो चावल का आटा और 25 किलो नमकीन जब्त की गई। तीनों स्थानों से कुल 10 नमूने भरकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। होली से पहले मिलावट के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान में अब तक 49 सैंपल भरे जा चुके हैं।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||