दोनों टीमों की प्लेइंग-11
साउथ अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी.
वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेट कीपर), शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेस, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ.
साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस
साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है. वेस्टइंडीज की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी. विंडीज को कोशिश पिछले मुकाबले की तरह इस मैच में भी बड़ा स्कोर बोर्ड पर लगाना चाहेगी.
साउथ अफ्रीका ने सुपर-8 के अपने पहले मैच में भारत को 76 रन के बड़े अंतर से हराया था, वहीं वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रन से हराया था. वेस्टइंडीज के सामने साउथ अफ्रीका को ज्यादा मजबूत और संतुलित टीम माना जा रहा है. साउथ अफ्रीका को जीत का दावेदार भी माना जा रहा है, लेकिन वेस्टइंडीज को हल्के में लेने की भूल साउथ अफ्रीका कभी नहीं करेगी. टी20 में साउथ अफ्रीका का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के खिलाफ दबदबे वाला नहीं है. यह भी एक कारण है कि साउथ अफ्रीका इस मैच को गंभीरता से लेगी.
वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज प्रचंड फॉर्म में दिखे हैं. नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच भी बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है. गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है. मैच दोपहर को है, इसलिए ओस कोई भूमिका नहीं निभाएगी. दोनों टीमें पहले बैटिंग करने का सोच सकती हैं, लेकिन लाइट्स में बैटिंग करना बेहतर विकल्प हो सकता है. 190 रन से ज्यादा का स्कोर बेहतर माना जा सकता है. साउथ अफ्रीका की तरफ से कप्तान मार्करम, क्विंटन डिकॉक, ब्रेविस, स्टब्स और मिलर पर बड़ा स्कोर करने की जिम्मेदारी होगी. वहीं, वेस्टइंडीज के लिए कप्तान होप के साथ हेटमायर, रदरफोर्ड, पॉवेल, रोमारियो शेफर्ड और पॉवेल अहम खिलाड़ी होंगे.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



