Image Slider

February 26, 202614:50 IST

Ind vs ZIM Live Update: नेट रन रेट की टेंशन मत लो- इरफान पठान

इरफान पठान ने कहा, “मैं सच में उम्मीद करता हूं कि नेट रन रेट के लिए खेलने का अप्रोच मैच की शुरुआत में न आए. पहली प्राथमिकता मैच जीतना होनी चाहिए. जीतने की कोशिश करें और उसके बाद ही रन रेट के बारे में सोचें. अगर आप वेस्टइंडीज का नेट रन रेट पकड़ने के बारे में सोचेंगे तो वह लगभग नामुमकिन है.”

February 26, 202614:26 IST

Ind vs ZIM Live Update: टॉस आज होगा सबसे अहम

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 में आज का मुकाबला भारत और जिम्बाब्वे  के लिए करो या मरो का होने वाला है. टॉस का रोल सबसे ज्यादा बड़ा होगा. दोनों टीम को अपना रन रेट बेहतर करना है. ऐसे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला सही रहेगा. बाद में बल्लेबाजी करते हुए कितने ओवर में लक्ष्य हासिल करना है ये टीम तय कर सकती है. बाद में गेंदबाजी करते हुए विरोधी को आउट करना हमेशा मुश्किल होता है.

February 26, 202613:45 IST

Ind vs ZIM Live Update: दोनों टीमों का स्कॉड

भारत: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, संजू सैमसन.

जिम्बाब्वे: तदिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डियोन मायर्स, रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुजरबानी, रिचर्ड नगारवा, बेन करन, क्लाइव मडांडे, टिनोटेंडा मापोसा, वेलिंगटन मसाकाद्जा.

February 26, 202613:44 IST

Ind vs ZIM Live Update: दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और जिम्बाब्वे के बीच अब तक कुल 13 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 10 मैच जीते, जबकि जिम्बाब्वे ने 3 मुकाबलों को अपने नाम किया. इनमें एक मैच विश्व कप में खेला गया, जिसे टीम इंडिया ने 71 रन से जीता था. जिम्बाब्वे ने भारत के खिलाफ भारत में कभी कोई टी20 मैच नहीं खेला है.

February 26, 202613:44 IST

Ind vs ZIM Live Update: कैसा रहेगा पिच का मिजाज और मौसम

एमए चिदंबरम स्टेडियम इस टूर्नामेंट में औसत और स्ट्राइक रेट दोनों के लिहाज से सबसे बेहतरीन बल्लेबाजी विकेट साबित हुआ है. तेज गेंदबाजों के लिए यहां विकेट निकालना और रन रोकना बेहद मुश्किल रहा है. भारत-जिम्बाब्वे के बीच इस मैच में काली मिट्टी की वही पिच इस्तेमाल होगी, जिस पर न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान के खिलाफ 183 रनों का लक्ष्य महज 17.5 ओवर में हासिल कर लिया था. इस मैच के दौरान मौसम साफ रहने का अनुमान है. तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा.

February 26, 202613:43 IST

Ind vs ZIM Live Update: जीत दर्ज करना चाहेगा भारत

नॉकआउट में पहुंचने के लिए यह मैच जीतना टीम इंडिया के लिए बेहद जरूरी होगा. ग्रुप स्टेज के सभी चार मैच जीतने के बाद भारत (-3.800 नेट रन रेट) को सुपर-8 के अपने पहले मैच में साउथ अफ्रीका के हाथों 76 रन से करारी हार झेलनी पड़ी थी. इस करारी हार ने भारत को ग्रुप-1 की प्वाइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर पहुंचा दिया है. वेस्टइंडीज (+5.350 नेट रन रेट) और साउथ अफ्रीका (+3.800 नेट रन रेट) अपने पहले मैच जीतकर क्रमशः पहले और दूसरे पायदान पर हैं. वहीं, जिम्बाब्वे (-5.350 नेट रन रेट) अपना पहला मैच गंवाकर सबसे निचले स्थान पर है. नॉकआउट में पहुंचने के लिए भारत सुपर-8 के अपने अंतिम दोनों मुकाबलों को बड़े अंतर से जीतने के साथ चाहेगा कि साउथ अफ्रीका अपने अगले दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज करे.

February 26, 202613:14 IST

Ind vs ZIM Live Update: आज करो या मरो के मुकाबले में उतरेगी टीम इंडिया

नमस्कार, आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप सुपर 8 के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है. भारतीय टीम आज अपने सबसे मुश्किल मुकाबले में खेलने उतरेगी. सुपर 8 का पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका के खिलाफ हारने के बाद अब टीम इंडिया को सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच जीतना है. पिछले मैच में मिली 76 रन की हार ने भारत के लिए आगे का सफर मुश्किल कर दिया है. आज सूर्यकुमार यादव की टीम को बड़ी जीत की जरूरत है जिससे नेट रन रेट बेहतर हो सके.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||