उदय भूमि संवाददाता
ग्रेटर नोएडा। यमुना सिटी में मेडिकल उपकरणों की टेस्टिंग के लिए अस्का लैब की स्थापना की प्रक्रिया तेज हो गई है। हैदराबाद स्थित एक्यूप्रेक कंपनी के प्रतिनिधियों ने बुधवार को प्रस्तावित मेडिकल डिवाइस पार्क का निरीक्षण किया और वहां बन रही 13 अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं का जायजा लिया। कंपनी अब यह आकलन करेगी कि अस्का के मानकों को पूरा करने के लिए किन अतिरिक्त पैरामीटर और व्यवस्थाओं की आवश्यकता है।
अस्का लैब एक मेडिकल डिवाइस टेस्टिंग लैब होगी, जहां चिकित्सा उपकरणों की गुणवत्ता, सुरक्षा और प्रदर्शन की जांच की जाएगी। वर्तमान में भारत में इस प्रकार की मान्यता प्राप्त लैब नहीं है, जिसके कारण उपकरण निर्माताओं को सर्टिफिकेशन के लिए यूरोप या चीन जाना पड़ता है। यमुना सिटी में लैब स्थापित होने से देश के साथ-साथ आसपास के देशों को भी लाभ मिलेगा।
निरीक्षण के दौरान कंपनी प्रतिनिधियों ने 3डी डिजाइन, रेपिड प्रोटोटाइपिंग एंड टूलिंग, इंटरनेट ऑफ मेडिकल टेक्नोलॉजी, बायो मैटेरियल टेस्टिंग, इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम डिजाइन, सेंसर टेस्टिंग, एआई-एमएल एवं कंप्यूटिंग सहित विभिन्न प्रस्तावित सुविधाओं को देखा। यमुना प्राधिकरण के एसीईओ शैलेंद्र भाटिया के साथ बैठक में लैब स्थापना की आगे की प्रक्रिया पर चर्चा हुई। अब कंपनी अपनी विस्तृत रिपोर्ट सौंपेगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



