Image Slider

Last Updated:

मुरादाबाद. उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद नगरी दुनिया भर में पीतल नगरी के नाम से जानी जाती है. लेकिन अब यहां सिर्फ पीतल ही नहीं, बल्कि कांसे के बर्तन और गिलास भी तेजी से बन रहे हैं. कांसा पीतल से महंगा होने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. डॉक्टर भी इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए सुझाते हैं. इस आर्टिकल में जानिए, कैसे मुरादाबाद में तैयार हो रहे हैं ये खास कांसे के गिलास और उनके फायदे.

ख़बरें फटाफट

मुरादाबाद. उत्तर प्रदेश का मुरादाबाद पूरी दुनिया में पीतल नगरी के नाम से मशहूर है. यहां के पीतल के उत्पाद देश-विदेश में निर्यात किए जाते हैं. लेकिन, पीतल के अलावा, इस नगरी में कांसे का भी कारोबार बड़े पैमाने पर किया जाता है.

इन दिनों मुरादाबाद में कांसे के गिलास तैयार किए जा रहे हैं, जिनकी डिमांड तेजी से बढ़ रही है. कांसा पीतल से महंगा धातु है और स्वास्थ्य के लिहाज से भी फायदेमंद माना जाता है.

पीतल से महंगा बिकता है कांसा
पीतल कारोबारी मोहम्मद फरमान बताते हैं कि मुरादाबाद में पीतल के साथ-साथ कांसे का भी बड़ा कारोबार होता है. कांसा पीतल से महंगा होता है, इसलिए इसके उत्पाद थोड़े महंगे बिकते हैं. पुराने समय में कांसे के बर्तन रोजमर्रा में इस्तेमाल होते थे, लेकिन धीरे-धीरे उनका चलन कम हो गया. वर्तमान में स्वास्थ्य और सेहत के कारण कांसे के बर्तनों का फिर से चलन बढ़ा है. डॉक्टर भी पीतल या कांसे के बर्तन में खाना और पानी लेने की सलाह दे रहे हैं.

कांसे के गिलास की तैयारी और फायदे
मोहम्मद फरमान ने बताया कि कांसे के बर्तन बनाने के लिए कॉपर और अन्य धातुओं को मेल्ट करके कांसा तैयार किया जाता है. इस धातु से अलग-अलग साइज के गिलास तैयार किए जाते हैं. कांसे के गिलास में पानी पीने से शरीर में एंटीऑक्सीडेंट उत्पन्न होते हैं. कीमत की बात करें तो इनकी शुरुआती कीमत लगभग 300 रुपये से शुरू होती है, बाकी आपके बजट और साइज पर निर्भर करता है.

अपना कांसे का गिलास तैयार कराएं
अगर आप चाहें तो अपने पसंद के हिसाब से कांसे का गिलास आर्डर कर सकते हैं. यह न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, बल्कि घर में स्टाइल और प्राचीनता का एहसास भी लाता है.

About the Author

authorimg

Madhuri Chaudhary

पिछले 4 साल से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं और फिलहाल News18 में कार्यरत हूं. इससे पहले एक MNC में भी काम कर चुकी हूं. यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की बीट कवर करती हूं. खबरों के साथ-साथ मुझे…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||