Ravi Shastri glad as india lost Super 8 Match: भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने कहा टीम इंडिया के आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप सुपर 8 में साउथ अफ्रीका से मिली हार अच्छी है. इसके शुरुआत में आने से भारत को अपने कॉम्बिनेशन और प्लानिंग के बारे में सोचने का मौका मिलेगा.
India vs South Africa T20 World Cup 2026, India cricket team criticism, T20 World Cup Super 8, team selection controversy, Ravi Shastri comments, Axar Patel vs Washington Sundar, India must-win match Zimbabwe, टी20 वर्ल्ड कप,भारत बनाम जिम्बाब्वे, रवि शास्त्री,भारत बनाम साउथ अफ्रीका
शास्त्री ने द आईसीसी रिव्यू में कहा, “आप लगातार 12 मैच जीतते हैं, तो एक खराब दिन आना तय है. मुझे खुशी है कि यह जल्दी आ गया. शायद यही वह बदलाव है जिसकी भारत को जरूरत थी. यह टीम को अपनी रणनीति और कॉम्बिनेशन पर फिर से सोचने के लिए मजबूर कर सकता है. पिछली हार से उन्होंने यह सीख लिया होगा कि अब चीजों को हल्के में नहीं लेना है, क्योंकि सुपर 8 में अगर एक और मैच हारते हैं तो खुद को गंभीर दबाव में डाल देंगे.”
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अक्षर पटेल को बाहर बैठाया गया और वाशिंगटन सुंदर को मौका दिया गया, लेकिन अब अक्षर को वापस टीम में लाने की मांग बढ़ रही है. हालांकि शास्त्री चाहते हैं कि सुंदर को भी टीम से बाहर न किया जाए. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि उन्हें (अक्षर) वापस लाना चाहिए. आपको उनका अनुभव चाहिए. मैं कहूंगा कि दोनों (पटेल और सुंदर) को खिलाएं. खुद को एक अतिरिक्त विकल्प दें. क्योंकि किसी भी दिन एक गेंदबाज का खराब दिन हो सकता है, जैसे रविवार को वरुण चक्रवर्ती का हुआ. वह अपने सर्वश्रेष्ठ पर नहीं थे और इसका खामियाजा भुगतना पड़ा.”
“अगर अक्षर पटेल खेल रहे हैं, तो वह नंबर 8 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं. आपके पास हार्दिक पंड्या नंबर 5 पर, शिवम दुबे नंबर 6 पर और वाशिंगटन सुंदर नंबर 7 पर हैं. अक्षर भी नंबर 5 पर जा सकते हैं,”
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



