Image Slider

होमखेलक्रिकेटअगर भारत सेमीफाइनल में नहीं पहुंचा तो टिकट के पैसे वापस करेगा आईसीसी

Last Updated:

ICC To Issue Refund : आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के नॉट आउट मुकाबलों के टिकटों की ब्रिकी शुरू हो चुकी है. अहमदाबाद और कोलकाता में होने वाले मुकाबलों को लेकर आईसीसी ने फैंस के लिए खास जानकारी साझा की है. अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल और फाइनल में पहुंचता है तो मैच श्रीलका में कराए जाएंगे ऐसे में भारत में बिके टिकटों के पैसे वापस किए जाएंगे.

Zoom

अगर भारत सेमीफाइनल में नहीं पहुंचा तो पैसा वापस करेगा आईसीसी

नई दिल्ली. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी करने के साथ ही ये तय हो गया था कि नॉटआउट मुकाबलों के जगह में बदलाव किया जा सकता है. ये सब पाकिस्तान के क्वालीफाई करने पर निर्भर करेगा. टूर्नामेंट के सेमीफाइनल और फाइनल के टिकट मंगलवार को बिक्री के लिए जारी कर दिए गए हैं. आईसीसी ने वादा किया है कि अगर पाकिस्तान के क्वालीफाई करने की वजह से मैच कोलकाता और अहमदाबाद से बाहर होते हैं, तो प्रभावित दर्शकों को रिफंड दिया जाएगा.

कोलकाता पहला सेमीफाइनल की मेजबानी करेगा और फाइनल अहमदाबाद में होना तय है. अगर श्रीलंका क्वालीफाई करता है और भारत के अलावा किसी अन्य टीम के खिलाफ सेमीफाइनल खेलता है, तो भी रिफंड मिलेगा. ऐसी स्थिति में उनका नॉकआउट मैच कोलंबो में होगा. फैंस 4 मार्च को पहले सेमीफाइनल, 5 मार्च को दूसरे सेमीफाइनल और 8 मार्च को फाइनल के लिए सीट बुक कर सकते हैं. पहला सेमीफाइनल फ्लोटिंग वेन्यू अरेंजमेंट के तहत है, यानी यह मैच या तो कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम या कोलकाता के ईडन गार्डन्स में हो सकता है.

अगर पाकिस्तान क्वालीफाई करता है, तो वह 4 मार्च को कोलंबो में सेमीफाइनल 1 खेलेगा. अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल में नहीं पहुंचता, लेकिन श्रीलंका क्वालीफाई करता है और भारत के अलावा किसी अन्य टीम से खेलता है, तो श्रीलंका 1 सेमीफाइनल कोलंबो में खेलेगा. अगर भारत का मुकाबला श्रीलंका से होता है, तो पहला सेमीफाइनल कोलकाता में खेला जाएगा.

क्या सेमीफाइनल में पहुंचेगा पाकिस्तान

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 में पाकिस्तान का पहला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ था. इसे बारिश की वजह से नहीं खेला जा सका था. दूसरे मैच में इंग्लैंड की टीम ने जीत हासिल कर उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को जोरदार झटका दिया. पाकिस्तान को आखिरी सुपर 8 मैच श्रीलंका के साथ खेलना है. इसमें जीत हासिल करने के बाद भी उसे दूसरी टीम के नतीजों और नेट रन रेट पर निर्भर रहना होगा.

About the Author

authorimg

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||