Last Updated:
भारतीय टीम को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले सुपर 8 मुकाबले में खेलने है. इससे पहले टीम के ट्रेनिंग सेशन से अच्छी खबर नहीं आ रही है. हार्दिक पंड्या के तेज शॉट पर गेंदबाज मोहम्मद सिराज के चोटिल होने की खबर सामने आई है.
प्रैक्टिस के दौरान हार्दिक पंड्या के तेज शॉट पर मोहम्मद सिराज चोटिल
मोहम्मद सिराज ने भारत के पहले ग्रुप स्टेज मैच में अमेरिका के खिलाफ खेला और तीन विकेट भी लिए. RevSportz की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रेनिंग के दौरान हार्दिक पंड्या के शॉट से सिराज के बाईं पैर के घुटने पर जोरदार चोट लग गई. शुक्रवार शाम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मौजूद कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोहम्मद सिराज इस घटना के बाद दर्द से कराह उठे. वह नेट्स से लंगड़ाते हुए बाहर निकले. सिराज ने अब तक सिर्फ एक मैच अमेरिका के खिलाफ खेला है. बाकी मैचों में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह को उन पर तरजीह दी गई है. मोहम्मद सिराज नेट्स से लंगड़ाते हुए बाहर निकले जब उन्हें हार्दिक पंड्या के शॉट से चोट लगी.
रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सुपर 8 मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोर्कल ने टीम के स्टार स्पिनर वरुण पर बात की. गेंदबाजी कोच ने यह भी जोर दिया कि मिस्ट्री स्पिनर की कामयाबी उनके साथी गेंदबाजों, खासकर जसप्रीत बुमराह के समर्थन पर भी निर्भर करती है. मोर्कल ने कहा, “वरुण हमारे लिए निश्चित तौर पर स्ट्राइक बॉलर हैं. उन्होंने वर्ल्ड कप में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है, वर्ल्ड कप से पहले भी. वह हमारे लिए बुमराह और अन्य गेंदबाजों के साथ विकेट लेने वाले अहम खिलाड़ी हैं,”
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



