Noida Semiconductor Park Foundation LIVE: उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास में आज नया अध्याय जुड़ने जा रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव जेवर के सेक्टर-28 में प्रदेश के पहले सेमीकंडक्टर पार्क का शिलान्यास करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली इस भव्य कार्यक्रम और जनसभा को संबोधित करेंगे. Foxconn और HCL के इस संयुक्त प्रोजेक्ट से जेवर ‘ग्लोबल चिप हब’ बनेगा. कार्यक्रम के चलते नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर भारी वाहनों का डायवर्जन लागू है. पूरी खबर और ट्रैफिक एडवाइजरी यहां पढ़ें.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
Foxconn और HCL का संयुक्त धमाका
विश्व की सबसे बड़ी इलेक्ट्रॉनिक्स दिग्गज कंपनी फॉक्सकॉन (Foxconn) और भारत की प्रतिष्ठित आईटी कंपनी HCL के संयुक्त उपक्रम ‘इंडिया चिप प्राइवेट लिमिटेड’ के माध्यम से यह यूनिट स्थापित की जा रही है. विशेषज्ञों का मानना है कि इस प्रोजेक्ट के शुरू होने से यूपी वैश्विक तकनीक के नक्शे पर मजबूती से उभरेगा और हजारों युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खुलेंगे.
5 हजार की जनसभा और छात्रों की भागीदारी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाम करीब 4:00 बजे अपैरल पार्क में बने अस्थायी हेलीपैड पर लैंड करेंगे. यहां एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया है जिसमें 5000 से अधिक लोगों के जुटने की संभावना है. खास बात यह है कि इस ऐतिहासिक पल के साक्षी 5 अलग-अलग विश्वविद्यालयों के छात्र भी बनेंगे. सभा स्थल पर 100 फुट लंबी डिजिटल स्क्रीन लगाई गई है, जिसके जरिए प्रधानमंत्री मोदी रिमोट का बटन दबाकर इस प्रोजेक्ट की शुरुआत करेंगे. कार्यक्रम के बाद सीएम योगी जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह के आवास पर भी जाएंगे और करीब 20 मिनट वहां रुकेंगे.
घर से निकलने से पहले देख लें रूट मैप
वीवीआईपी आगमन को देखते हुए नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे पर भारी वाहनों की एंट्री सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी.
प्रमुख डायवर्जन पॉइंट्स:
चिल्ला/DND बॉर्डर: दिल्ली से आने वाले भारी वाहन यहाँ से यू-टर्न लेकर NH-9/24 या ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का उपयोग करें.
आगरा की ओर से: जेवर टोल से पहले वाहनों को अलीगढ़ की ओर डायवर्ट किया जाएगा.
परी चौक से आगरा: वाहन अल्फा कमर्शियल गोलचक्कर और 130 मीटर रोड होकर सिरसा गोलचक्कर से ईस्टर्न पेरिफेरल का रास्ता लें.
आपातकालीन छूट: एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसी इमरजेंसी सेवाओं को डायवर्जन से मुक्त रखा गया है.
हेल्पलाइन: किसी भी असुविधा पर ट्रैफिक पुलिस के नंबर 9971009001 पर कॉल करें.
पार्किंग की चाक-चौबंद व्यवस्था
प्रशासन ने सेक्टर-28 में वाहनों के लिए अलग-अलग जोन बनाए हैं:
VIP पार्किंग: मंच के दाहिनी ओर पुलिस, मीडिया और विशिष्ट अतिथियों के लिए.
बस पार्किंग: एचसीएल और शिव नाडर स्कूल की बसों के लिए पानी की टंकी के पास विशेष स्थान.
आम जनता: ककोड़ और झाझर से आने वाले वाहनों के लिए ग्रीन पार्क के पास पार्किंग बनाई गई है.
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर यमुना प्राधिकरण के सीईओ और जिलाधिकारी मेधा रूपम ने तैयारियों का जायजा लिया है. पूरे जेवर इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है और भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है. एयरपोर्ट और फिल्म सिटी के बाद यह सेमीकंडक्टर पार्क जेवर की किस्मत बदलने वाला तीसरा सबसे बड़ा प्रोजेक्ट माना जा रहा है.
About the Author
राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



