Image Slider

होमखेलक्रिकेटबारिश की वजह से न्यूजीलैंड और पाकिस्तान का मैच धुला तो किसे होगा फायदा?

Last Updated:

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 में हर एक मैच अहम होने वाला है. पाकिस्तान की टीम का पहला मैच न्यूजीलैंड के साथ होना है. कोलंबो में खेले जाने वाले मैच पर बारिश का साया है. मुकाबला रद्द हुआ तो दोनों टीम को 1-1 अंक मिलेंगे. ऐसे में आगे पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की राह मुश्किल हो सकती है.

Zoom

बारिश की भेंट चढ़ा न्यूजीलैंड – पाकिस्तान मुकाबला तो किसे होगा फायदा

नई दिल्ली. पाकिस्तान आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 में अपना पहला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगा. यह मुकाबला आज शाम को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने के कारण फैंस काफी उत्साहित हैं लेकिन उनकी उम्मीदों पर पानी फिर सकता है. मैच पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. मौसम विभाग ने बारिश कि संभावना जताई है. मैच ना हो पाने की स्थिति में दोनों टीमों के बीच अंक बांटे जाएंगे. मैच ना हो पाने पर पाकिस्तान को इसका नुकसान होगा क्योंकि उसका नेट रन रेट कम है.

जनवरी 2022 से अब तक पाकिस्तान और न्यूजीलैंड ने 24 टी20 मैच खेले हैं. इनमें न्यूजीलैंड ने 13 मैच जीते हैं, जबकि पाकिस्तान ने 9 मैचों में जीत हासिल की है. पाकिस्तान के फैंस को 2022 टी20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल अब भी याद है, जिसमें पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी. उस जीत से पाकिस्तान को आज भी आत्मविश्वास मिलता है. इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है. ग्रुप स्टेज में दोनों ने अपनी सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट नहीं खेली. न्यूजीलैंड को दक्षिण अफ्रीका से हार मिली, वहीं पाकिस्तान भारत से हार गया, इसलिए दोनों टीमें अपने-अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहीं.

कैसा रहेगा कोलंबो का मौसम

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीम को अपना सुपर 8 मैच कोलंबो में खेलना है. यहां मौसम सबसे बड़ी चिंता है. मैच से पहले और मैच के दौरान बारिश की संभावना है. मैच शाम 7 बजे स्थानीय समय पर शुरू होगा और पहले हाफ में बारिश जारी रह सकती है. अगर मैदान गीला हो गया तो मैच की शुरुआत में देरी हो सकती है. तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा और नमी 80 प्रतिशत से ज्यादा होगी.

मैच धुलने से किसे मिलेगा फायदा

अगर बारिश की वजह से कोलंबो में खेला जाने वाला टी20 वर्ल्ड कप सुपर 8 का मैच रद्द होता है. इसका नुकसान न्यूजीलैंड से ज्यादा पाकिस्तान की टीम को होगा. ग्रुप स्टेज में 3-3 मैच जीतकर कर अंक दोनों टीम के पास 6 हैं लेकिन नेट रन रेट में पाकिस्तान पिछड़ेगा. सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अंक बराबर रहने पर बात नेट रन रेट पर आएगी. न्यूजीलैंड का नेट रन रेट 1.227 है जबकि पाकिस्तान 0.976 के साथ सुपर 8 में पहुंचा है.

About the Author

authorimg

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||