Image Slider

Kept credit card in pocket, made purchases worth Rs 1.16 lakh



मसूरी। आकाश नगर गोविंद पुरम में दो क्रेडिट कार्ड ग्राहक के जेब में रखे रहे और उनसे 1.16 लाख की खरीदारी हो गई। मैसेज मिलने पर उनको इसका पता चला। खास बात यह रही कि उन्होंने इस संबंध में किसी को न तो ओटीपी बताया और न ही खाते आदि से जुड़ी कोई जानकारी किसी को दी। अब मसूरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है। आकाश नगर गोविंदपुरम निवासी बोबी माथुर ने बताया कि 19 जनवरी को उनके पास मैसेज आया। पता चला कि दो अलग-अलग क्रेडिट कार्डों से 1.16 लाख की खरीदारी की गई है। एसीपी लिपि नगायच ने बताया कि जिन खातों में यह रकम ट्रांसफर हुई है, उसके आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

Trending Videos

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||