Image Slider

Case registered in road accident after six days



कौशांबी। थानाक्षेत्र स्थित डाबर तिराहे पर 13 फरवरी की सुबह हुए सड़क हादसे की प्राथमिकी पुलिस ने बृहस्पतिवार रात को दर्ज की है। हादसे में दिल्ली के मयूर विहार फेज तीन निवासी कबीर कुमार उर्फ अंशुल (24) की मौत हो गई थी। ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी थी। इसमें कबीर का एक साथी घायल हुआ। जिनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़िता राकेश कुमार ने बताया कि 13 फरवरी की सुबह उनके पास कौशांबी पुलिस की कॉल आई तो उन्हें हादसे का पता चला। जब वह मौके पर पहुंचे तो बताया गया कि बेटा अपने एक दोस्त के साथ बाइक पर गाजियाबाद की ओर जा रहा था। इस दौरान डाबर तिराहे पर ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसा ट्रक चालक की लापरवाही से हुआ था। इसमें उनके बेटे की मौत हो गई। वहीं, घायल युवक का दिल्ली स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। बेटे के अंतिम संस्कार व अन्य कार्यों के चलते वह 19 फरवरी को तहरीर देने पहुंचे। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रक को ट्रेस कर लिया गया है। जल्द ही चालक का पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा।

Trending Videos

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||