– पार्षदों ने चीफ इंजीनियर एनके चौधरी को दिया धन्यवाद, मेयर ने निर्माण विभाग का उत्साहवर्धन किया
गाजियाबाद। गाजियाबाद नगर निगम मुख्यालय में नवनिर्मित सदन कक्ष और कार्यकारिणी कक्ष का शुक्रवार को लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष प्रवीण चौधरी, अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, चीफ इंजीनियर एनके चौधरी, उद्यान प्रभारी डॉ.अनुज कुमार सिंह, संपत्ति प्रभारी पल्लवी सिंह, जीएम (जल) कामाख्या प्रसाद आनंद, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश, मुख्य नगर लेखा परीक्षक विवेक सिंह, वरिष्ठ पार्षद राजीव शर्मा, संजय सिंह, शीतल देओल, मनोज त्यागी, अमित त्यागी, नीरज गोयल समेत अन्य पार्षद व अधिकारी उपस्थित रहे। जीर्णोद्धार के बाद सदन कक्ष को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। यहां 110 पार्षदों के बैठने की व्यवस्था की गई है, साथ ही अधिकारियों के बैठने के लिए भी अलग से व्यवस्थित स्थान तैयार किया गया है।
लोकार्पण के बाद पार्षदों ने कक्ष का निरीक्षण कर इसे सुंदर और सुविधाजनक बताते हुए महापौर और नगर आयुक्त का आभार जताया। पार्षदों ने निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर एनके चौधरी को धन्यवाद दिया। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि पूर्व में आग लगने की घटना के कारण सदन कक्ष पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। बिजली की वायरिंग और अन्य उपकरण जल गए थे, जिन्हें पूरी तरह बदल दिया गया है। कक्ष में नया फर्नीचर, आधुनिक एसी, अलग इलेक्ट्रिक पैनल तथा अग्निशमन संयंत्र लगाए गए हैं। कार्यकारिणी कक्ष को भी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है।
मेयर सुनीता दयाल ने बताया कि कार्यकारिणी कक्ष के जीर्णोद्धार पर 57 लाख रुपये और सदन कक्ष पर 75 लाख रुपये व्यय किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जहां से शहर के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाते हैं, उस स्थान को सुविधाजनक और आधुनिक बनाना आवश्यक था। मेयर ने निर्माण विभाग की टीम का उत्साहवर्धन किया। लोकार्पण के बाद मेयर व नगर आयुक्त ने सदन कक्ष में बैठकर पार्षदों के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी की।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||







