Image Slider



अमर उजाला ब्यूरो

Trending Videos

नई दिल्ली। केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान ने पश्चिमी दिल्ली के पंजाबी बाग में नई एंबुलेंस सेवा की शुरुआत की है। उद्घाटन महानिदेशक प्रो. वेद रवि नारायण आचार्य ने किया। डिप्टी डायरेक्टर जनरल डॉ. एन श्रीकांत और एमडी टाजन सहगल के प्रयास से यह एंबुलेंस सीएसआर फंडिंग के तहत उपलब्ध करवाई गई है। डॉ. साक्षी शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर कई व्यक्ति और डॉक्टर भी मौजूद थे। नई एंबुलेंस में मरीजों के लिए सभी बेसिक सुविधाएं मौजूद हैं। इससे मरीजों को जरूरत पड़ने पर दूसरे अस्पताल तक सुरक्षित और तेजी से पहुंचाने में मदद मिलेगी। यह सेवा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||