Image Slider

गाजियाबाद। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) से संबद्ध कॉलेजों और संस्थानों में शैक्षिक सत्र 2026-28 के लिए बीएड के दो वर्षीय पाठ्यक्रम में अल्पसंख्यक कोटे के तहत प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय ने छह नवंबर को जारी आदेश में प्रवेश और मेरिट सूची से संबंधित समयसीमा निर्धारित की है। ओपन मेरिट सूची के आधार पर कॉलेजों में 12 नवंबर तक प्रवेश की पुष्टि करनी होगी। इसमें सामान्य और पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए स्नातक या परास्नातक में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होना जरूरी है। गणित और विज्ञान में विशेषज्ञता वाले बीई और बीटेक अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं। वहीं, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए स्नातक या परास्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। विश्वविद्यालय ने कॉलेजों को निर्देश दिए हैं कि केवल उन्हीं विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाए, जिन्होंने विश्वविद्यालय पोर्टल पर पंजीकरण कराया है और संबंधित कॉलेज की मेरिट सूची में उनका नाम शामिल है।


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||