बिहार से अमृतसर आ रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. ट्रेन में से उठती आग की लपटों को देखते ही यात्रियों में भगदड़ मच गई और यात्री बोगियों से कूद पड़े. रेलवे की ओर से कुछ देर में आग पर काबू पा लिया गया और इसमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है.
बिहार से अमृतसर आ रही ट्रेन में भीषण आग से हड़कंप, धूं-धूं कर जली बोगियां, सामान छोड़कर भागे यात्री.
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ट्रेन के इंजन से पांचवें डिब्बे तक धुआं निकलता दिखाई दिया. इसके बाद रेलवे प्रशासन को घटना की सूचना दी गई और अधिकारियों को सतर्क किया गया. बताया जा रहा है कि सराय बंजारा क्षेत्र के पास ट्रेन के चार डिब्बे आग की चपेट में आ गए.
घटना के बाद ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया. कई यात्रियों ने अपना सामान लेकर डिब्बों से बाहर निकलने की कोशिश की. कुछ यात्रियों के आग की चपेट में आने की भी सूचना है. हालांकि, अभी तक घायलों की संख्या और संभावित जनहानि को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
इस घटना पर बीजेपी नेता तरुण चुग ने भी चिंता जताई. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि राजपुरा में कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन के चार डिब्बों में आग लगने की खबर विचलित करने वाली है. उन्होंने लिखा, ‘मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी यात्री सुरक्षित हों और किसी प्रकार की जनहानि न हुई हो. राहत एवं बचाव कार्य में जुटे सभी कर्मियों की सुरक्षा की भी कामना करता हूं. ईश्वर सभी की रक्षा करें.’
जीआरपी की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया कि ट्रेन के एक डिब्बे में लगे पंखे में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी थी. शुरुआत में आग एक डिब्बे में लगी और फिर दूसरे डिब्बों तक फैल गई. हालांकि जैसे ही आग लगी उस डिब्बे के यात्री कोचों से कूद पड़े. इसकी जानकारी तत्काल रेलवे अधिकारियों को भी दी गई.
तत्काल रेलवे की टीमों ने ट्रेन में आग बुझाने की कोशिशें शुरू कर दीं, हालांकि इस दौरान आग काफी फैल चुकी थी और तीनों बोगियां धूं-धूं कर जलने लगीं. फिलहाल यात्रियों को दूसरी ट्रेनों से गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है.
About the Author
Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



