Image Slider

Last Updated:

Diwali-Chhath puja Railway Arrangements: दिवाली और छठ पर्व पर भीड़ नियंत्रित करने के लिए भारतीय रेलवे ने कई बड़े और नए इंतजाम क‍िए हैं. रेलवे स्‍टेशन और जंक्‍शन पर नया होल्डिंग एरिया और अलग गेट बनाए हैं. कलर कोडिंग और स्पेशल ट्रेनों से यात्रियों को राहत मिली है.

दिवाली-छठ पर रेलवे ने किया धांसू इंतजाम, यात्रियों का रेला हुआ खत्‍म Zoom

द‍िवाली और छठ को लेकर रेलवे ने जबर्दस्‍त तैयारी की है. यात्र‍ियों के ल‍िए अलग-अलग एंट्री गेट बनाए गए हैं.

Diwali-Chhath puja Railway Arrangements: दिवाली और छठ पर्व पर रेलवे ने इस बार जबर्दस्त तैयारियां की हैं. यात्रियों की भारी भीड़ को सुविधा देने के लिए अलग से होल्डिंग एरिया बनाया गया है. इसके साथ ही आरक्षित और अनारक्षित श्रेणी के यात्रियों के लिए अलग-अलग गेट भी बनाए गए हैं. इससे यात्री अलग-अलग गेटों से जा रहे हैं. हर साल प्लेटफॉर्म पर दिखने वाला भीड़ का रेला भी छंट गया है. यहां तक कि प्लेटफॉर्म पर भी लाइनों में यात्री दिखाई दे रहे हैं.

बता दें कि दिवाली और छठ के त्योहार पर बड़ी संख्या में लोग दिल्ली से बिहार और पूर्वांचल की ओर जाते हैं. ऐसे में रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ को संभालना रेलवे के लिए बड़ी चुनौती होती है. लेकिन इस बार रेलवे ने भीड़ को मैनेज करने के लिए कुछ नई व्यवस्थाएं की हैं.

1. नया होल्डिंग एरिया तैयार

इस बार स्टेशन पर नया होल्डिंग एरिया बनाया गया है. इसमें रिजर्व्ड और अनरिजर्व्ड यात्रियों के लिए अलग-अलग इंतजाम किए गए हैं.

इस व्यवस्था के तहत यात्रियों को ट्रेन आने से पहले सीधे प्लेटफॉर्म पर जाने की जरूरत नहीं है.

वे पहले होल्डिंग एरिया में इंतजार करेंगे. जब उनकी ट्रेन का समय होगा, तब वहां तैनात सुरक्षाकर्मी यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए कहेंगे.

इससे सभी यात्री एक साथ प्लेटफॉर्म पर नहीं पहुंचेंगे और भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी.

2. प्लेटफॉर्म पर कतार में चल रहे यात्री

बिहार जाने वाली ट्रेनों के लिए प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की आवाजाही को व्यवस्थित किया गया है. बिहार संपर्क क्रांति जैसी ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्री कतार में चलते दिखाई दे रहे हैं.

प्लेटफॉर्म पर सुरक्षा के भी ज्यादा इंतजाम किए गए हैं, ताकि यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने और उतरने के दौरान परेशानी न हो.

About the Author

authorimg

प्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …

और पढ़ें

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||