Image Slider

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित रेड एपल क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे रेड एपल हॉट वेदर टी-20 कप क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मुकाबले में सनराइजर्स क्रिकेट क्लब ने न्यू कैप इलेवन को पांच विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यू कैप इलेवन की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 216 रन बनाए। जवाब में सनराइजर्स क्रिकेट क्लब ने 18.1 ओवर में पांच विकेट पर 220 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। सनराइजर्स की ओर से सुमित गोस्वामी और हंस ने पहले विकेट के लिए 199 रन की साझेदारी की। सुमित गोस्वामी ने 41 गेंदों पर 105 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। न्यू कैप इलेवन की ओर से उमर गजनफर और मिराज सैफी ने दो-दो विकेट लिए। सुमित गोस्वामी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||