Image Slider

लोनी। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में पंचलोक गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार अमित शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।


ज्योति शर्मा ने पुलिस को बताया कि उनके भाई अमित शर्मा 25 अक्तूबर 2026 को अपनी बाइक से मंडोला से ट्रोनिका सिटी की ओर आ रहे थे। शाम करीब 6:40 बजे पंचलोक गांव के पास स्थित मंदिर के सामने सामने से आ रहे ट्रक के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अमित सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर, दाहिने पैर, चेहरे और नाक में गंभीर चोटें आईं। हाथ और चेहरे की हड्डियां भी टूट गईं। ज्योति शर्मा ने ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी है। एसीपी लोनी राम किशन का कहना कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द पकड़ा जाएगा।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||