साहिबाबाद। तुलसी निकेतन चौकी के पास एमके रेस्तरां के पीछे खाली प्लॉट में खड़ी कार में बुधवार शाम आग लग गई। सूचना मिलते ही साहिबाबाद फायर स्टेशन से दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया।
सीएफओ सौरभ सिंह ने बताया कि बुधवार को शाम 5:29 बजे कंट्रोल रूम को कार में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद फायर सर्विस यूनिट तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि खाली प्लॉट में काफी समय से खड़ी पुरानी कार में आग लगी हुई थी। दमकलकर्मियों ने फायर सर्विस वाहन (एमएफई) से पंपिंग कर आग को पूरी तरह बुझा दिया। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान जानकारी मिली कि उक्त कार अफजलपुर निवासी राहुल के वर्कशॉप की है और काफी समय से प्लॉट में खड़ी थी। हालांकि, कार का रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य विवरण नहीं मिल सका है।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



