Image Slider

प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के खजूरी खास इलाके में एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें एक ट्रक और स्कूटी की टक्कर में दो लोगों की जान चली गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 


पुलिस को सूचना मिलते ही तुरंत एक टीम मौके पर पहुंची। वहां उन्होंने पाया कि संतोष (30 वर्ष) और पवन (33 वर्ष) गंभीर रूप से घायल थे। इनमें से एक घायल को उनके परिवार वाले जेपीसी अस्पताल ले गए थे, जबकि दूसरे को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। दोनों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||